ख़बर ख़बरों की

डोपिंग मामले में Simna Halep पर लगा चार साल का प्रतिबंध, दो बार ग्रैंड स्लैम का जीत चुकी है खिताब

लंदन। रोमानियाई महिला टेनिस स्टार सिमोना हालेप को डोपिंग के मामले में चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालेप को दो डोपिंग अपराधों के लिए ये सजा दी गयी है। इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (आईटीआईए) के अनुसार 31 वर्षीय हालेप को साल 2022 अमेरिकी ओपन में प्रतिबंधित पदार्थ रॉक्सडस्टैट के लिए पॉजीटिव पाया गया था। इस कारण उन्हें पिछले साल अक्टूबर से अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया था। मई में दो बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन पर एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) में अनियमितताओं संबंधित रिपोर्ट बनी थी जोकि जांच में सही पाई गई। हालेप अब 6 अक्टूबर 2026 तक पेशेवर टेनिस नहीं खेल पाएंगी। वहीं, आईटीआईए के इस फैसले पर हालेप ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह इसके खिलाफ खेल पंचाट में अपील करेंगी। उन्होंने कहा, टेनिस एंटी-डोपिंग कार्यक्रम के तहत एक न्यायाधिकरण ने मेरे मामले में एक अस्थाई निर्णय की घोषणा की। पिछला साल मेरे जीवन के लिए सबसे कठिन रहा। मेरी लड़ाई जारी है। मैंने अपना जीवन टेनिस के खूबसूरत खेल को समर्पित किया है। मैं हमारे खेल को नियंत्रित करने वाले नियमों को बहुत गंभीरता से लेती हूं और इस तथ्य पर गर्व करती हूं कि मैंने कभी भी जानबूझकर किसी भी प्रतिबंधित पदार्थ का उपयोग नहीं किया है। इसलिए मैं इस फैसले को खारिज करती हूं।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

8 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

11 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

11 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

11 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

11 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

12 hours ago