ख़बर ख़बरों की

हमारी सनातन संस्कृति दुनिया को दिखाएगी राह: CM चौहान

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक गूंजे श्रीकृष्ण भक्ति और आराधना के स्वर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार जन्म लेता रहूँगा। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। हमारी सनातन संस्कृति हजारों साल पुरानी है। सनातन संस्कृति दुनिया को राह दिखाएगी। मुख्यमंत्री चौहान निवास पर आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने समारोह में पधारे श्री कृष्ण भक्तों का आत्मीय स्वागत किया और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद वी.डी. शर्मा,  हितानंद शर्मा, महापौर  मालती राय तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

CM चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वसुधेव कुटुम्बकम के मूल मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। मेरी भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सब निरोगी हों। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि कर्म करो, फल की इच्छा मत करो।
मुख्यमंत्री निवास परिसर में वृंदावन के कलाकारों ने बृजवंदना, भक्ति गीत, भजन और नृत्य मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गायक और नर्तक कलाकार दल ने भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने भी भजन गाये।
उपस्थित भक्त जन देर रात तक भजन सुनते रहे। भगवान श्रीकृष्ण के लिए गाया गया लोकप्रिय भजन बड़ी देर भई नंदलाला… नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… और अन्य भजन मुख्यमंत्री निवास में गूंजते रहे।
Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

22 hours ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

1 day ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

2 days ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

2 days ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

2 days ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

2 days ago