ख़बर ख़बरों की

ब्रिटेन के PM सुनक ने लघु फेरबदल में ग्रांट शाप्स को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया

लंदन। ब्रिटेन में पूर्व ऊर्जा मंत्री ग्रांट शाप्स को नए रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया गया है। ग्रांट लंबे समय से कार्यरत बेन वालेस की जगह लेंगे। यूके सरकार की कैबिनेट में फेरबदल के बाद ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के कार्यालय ने 54 वर्षीय शाप्स की नियुक्ति की घोषणा की है। वह ऊर्जा सुरक्षा और नेट जीरो सचिव के रूप में कार्यरत थे। 53 वर्षीय वालेस को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक पत्र लिखकर उनके कौशल की प्रशंसा की है। पत्र में उन्होंने वालेस के उस काम को सराहा है, जिससे रूस कमजोर पड़ा। यानी उनके काम से पश्चिमी सहयोगियों को समर्थन मिला और यूक्रेन को उनका साथ। सुनक ने लिखा ‎कि आपने हमारे देश की विशिष्टता के साथ सेवा की है। वालेस एक पूर्व सैन्य अधिकारी और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के करीबी सहयोगी, नाटो महासचिव के रूप में जेन्स स्टोलटेनबर्ग के स्थान पर ब्रिटेन की पसंद थे।

हालांकि वह इस पद के लिए अमेरिकी समर्थन पाने में विफल रहे। वालेस 18 वर्षों से ब्रिटेन की संसद में हैं और विंस्टन चर्चिल के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कंजर्वेटिव रक्षा मंत्री हैं। 2019 में रक्षा मंत्री बनने से पहले वह थेरेसा मे के अधीन सुरक्षा मंत्री थे।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

2 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

2 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

2 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

2 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

2 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

2 hours ago