ख़बर ख़बरों की

Pakistan में आटा चुराने पर बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा

लाहौर। पाकिस्तान की कंगाली पर पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। यहां बढ़ती महंगाई से बेहाल होता जा रहा है। पूरा मुल्क महंगाई से जूझ रहा है। अब देश में राशन चुराने जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सादिक नाम के एक निर्दयी दुकानदार ने एक बच्चे को आटा चुराने के आरोप में जमकर पीटा है। दुकानदार ने बच्चे को पहले खंभे से बांधा फिर बच्चे को प्रताड़ित किया।

 

रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में बच्चे को सादिक द्वारा खंभे से बांधकर पीटते हुए देखा गया। यह घटना मियां चन्नू के बोरा चौक इलाके में हुई है। वायरल वीडियो से लोग आक्रोशित हुए। घटना पर कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए स्थानीय अधिकारियों की आलोचना की। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी दुकानदार को तुरंत हिरासत में ले लिया।

चोरी का वीडियो जून में भी वायरल हुआ था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें पंजाब के चिश्तियन शहर में एक व्यक्ति कथित तौर पर सोने की अंगूठियां चुराने की सजा के तौर पर अपने चचेरे भाई को उल्टा लटका रहा है। उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने रिश्तेदार को सोने के आभूषण चुराने के लिए प्रताड़ित किया था।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

2 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

2 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

2 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

2 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

2 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

2 hours ago