ख़बर ख़बरों की

बस यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाती हैं ये लड़की, बिना सैलरी चलाती है बस

लड़कियां भी अब ड्राइविंग के मामले में किसी से कम नहीं। आज के दौर में महिलाएं केवल अपनी सहूलियत के लिए कार या बाइक नहीं चलातीं, बल्कि करियर के तौर पर प्लेन, ट्रेन या सड़कों पर ऑटो रिक्शा तक चलाती हैं। परिवहन निगम की बस की स्टेरिंग भी महिलाओं के हाथों में आ चुकी है। ऐसी ही एक लड़की है, जो अपने शौक को पूरा करने के लिए बस चलाती हैं। ये लड़की केरल की रहने वाली है और कॉलेज से छुट्टी के दिनों में बस की स्टेरिंग अपने हाथों में लेना पसंद करती है। चलिए जानते हैं केरल की इस लड़की के बारे में, जिसे बस चलाना है पसंद।

केरल के कोच्चि की रहने वाली 21 साल की एन मैरी अंसालेन इन दिनों चर्चा में हैं। वह एर्नाकुलम लाॅ कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि एन मैरी अंसालेन को बस चलाने का शौक है। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए वह कॉलेज से छुट्टी वाले दिन बस चलाने के लिए जाती हैं। केरल की ये छात्रा हर रविवार को कक्कानाड-पेरुम्बदप्पू मार्ग पर बस लेकर निकलती हैं। इस रास्ते में ट्रैफिक भी ज्यादा होता है और सवारी भी।

मैरी को केवल बस ही नहीं, सभी तरह के बड़े और भारी वाहनों को चलाना पसंद हैं। उन्होंने लाॅरी, ट्रक भी चलाई है। महज 15 साल की उम्र से उन्होंने ड्राइविंग करनी शुरू कर दी थी। सबसे पहले उन्होंने पिता की बुलेट चलानी सीखी। 18 साल की उम्र में कॉलेज जाने के बारे उनका इंतजार तब खत्म हुआ, जब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस मिला।

छुट्टी वाले दिन चलाती हैं बस 

काॅलेज आने के बाद मैरी ने बस चलाना शुरू किया। वह मुफ्त में बस चलाकर सवारियों को उनके गंतव्य तक छोड़ती हैं। शाम को बस ड्राइवर पेट्रोल पंप पर बस को खड़ा करके चला जाता है। क्लास होने के बाद जब मैरी घर वापस जाती हैं, तो पेट्रोल पंप से बस चलाते हुए बस के मालिक तक पहुंचती हैं। बस के मालिक मैरी के पड़ोसी हैं।

जब मैरी ने पहली बार बस चलाई, तो लोग एक लड़की को बस चलाता देख चौक गए। कई लोग एक महिला को बस ड्राइव करते देख डर जाया करते थे। हालांकि अब मैरी को बस चलाते हुए आठ महीने हो चुके हैं और यात्री मैरी को बस चलाता देखने के आदी हो चुके हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

8 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

8 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

8 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

8 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

8 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

8 hours ago