भोपाल : ग्वालियर / पटवारी चयन परीक्षा में ग्वालियर में भिण्ड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह के एनआरआई कॉलेज में पड़े सेंटर में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दस में से 7 नाम आने के बाद व्यापम जैसे बड़े घोटाले के आरोपों का भूत एक बार फिर शिवराज सरकार को डराने लगा है। दो दिन पहले यह मामला खुलने के बाद एक तरफ जहां प्रदेश में कांग्रेस हमलावर हो गई वही पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के एक ट्वीट से हड़कंप मच गया।
प्रियंका ने यह लिखा
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही हैं।
नौकरियों के लिए पदों की लाखों रुपए में बोली लगाए जाने की खबरें हैं और सरकार जांच कराने से क्यों कतरा रही है? भर्ती घोटालों से जुड़े होने के आरोप में भाजपा नेताओं का नाम ही क्यों सामने आता है?…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi)
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि – मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही है। नौकरियों के लिए पदों की लाखों रुपये में बोली लगाये जाने की खबरें हैं और सरकार जांच करवाने से क्यों कतरा रही है ? भर्ती होने से जुड़े होने के आरोपबमें भाजपा नेताओं के नाम ही क्यों सामने आते हैं।
प्रियंका ने लिखा है – नौकरी के लिए भर्तियों में घोटाले ही घोटाले हैं। भाजपा सरकार लाखो युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है ?
सीएम ने नियुक्तियां रोकीं
उधर बीजेपी भी इस मामले से होने वाले डेमेज कंट्रोल में जुट गई है हालांकि अभी इसका मोर्चा खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही संभाला है। उन्होंने भी एक ट्वीट कर सफाई दी है । उन्होंने चीफ मिनिस्टर ऑफ एमपी हैंडल से ट्वीट कर लिखा है – कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2 उप समूह चार एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के एक सेंटर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूँ। सेंटर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा।
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2 उप समूह 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूँ। सेन्टर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा: CM
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh)
पूर्व मंत्री राकेश चौधरी में मांगा इस्तीफा
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…