ख़बर ख़बरों की

क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना रहे इनवेस्टर्स, Google पर घटी क्रिप्टो से जुड़ी सर्च

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। इससे इनवेस्टर्स को भी नुकसान हुआ है और वे इस सेगमेंट से दूरी बना रहे हैं। इसका एक बड़ा संकेत इंटरनेट सर्च इंजन गूगल पर क्रिप्टो से जुड़े की वर्ड्स की सर्च में कमी से मिल रहा है। गूगल पर यह सर्च 29 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। Google Analytics के दिसंबर, 2020 के अंतिम सप्ताह से लेकर मौजूदा डेटा से पता चलता है कि इस सेगमेंट से जुड़ी वेब सर्च 2021 में सबसे अधिक थी और इसके बाद से यह घटी है। बहुत सी क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने, हैकर्स के हमलों और इस मार्केट में गिरावट इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं। CryptoPotato ने गूगल के डेटा के हवाले से बताया है कि हाल के महीनों में दो सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसीज बिटकॉइन और ईथर को लेकर लोगों की दिलचस्पी घटी है।

बिटकॉइन और ईथर ने नवंबर, 2021 में क्रमशः लगभग 68,000 डॉलर और लगभग 4,700 डॉलर के साथ हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इनमें भारी गिरावट हुई है। बिटकॉइन की प्राइस बुधवार को भारतीय मुद्रा में लगभग 20,90,443.00 रुपए और इथर की लगभग 1,36,444.00 रुपए पर थी।बिटकॉइन और इथर के अलावा अन्य बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज भी निचले स्तरों पर हैं और इससे इस सेगमेंट से इनवेस्टर्स दूरी बना रहे हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज FTX और क्रिप्टो टोकन Terra के नाकम होने से भी इनवेस्टर्स को झटका लगा है। पिछला वर्ष क्रिप्टो सेगमेंट के लिए हैकर्स के हमलों के लिहाज से सबसे खराब रहा था। हैकर्स ने केवल अक्टूबर में ही 30 से अधिक अटैक में 3.8 अरब डॉलर तक चुराए थे

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

5 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

3 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago