ख़बर ख़बरों की

Actor Stevenson के निधन से हैरान है राजामौली सहित RRR की पूरी टीम

आस्कर विजेता फिल्म आरआरआर के एक्टर रे स्टीवेन्सन का निधन हो गया है। उनके ‎निधन की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं। रविवार को 58 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। रे स्टीवेन्सन के मौत की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। रे स्टीवेन्सन के निधन की खबर सुन अब डायरेक्टर एसएस राजामौली ने शोक व्यक्त किया है। एसएस राजामौली ने एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए आरआरआर के शूट के दौरान ली गई एक तस्वीर शेयर की। इस कैंडिड फोटो में रे स्टीवेन्सन और राजामौली हंसते हुए नजर आ रहे हैं। राजामौली ने पोस्ट को शेयर करते हुए कहा ‎कि यह चौंकाने वाली खबर है, इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा। रे सेट पर अपने साथ बहुत एनर्जी और जिंदादिली लेकर आते थे, जो पूरे सेट पर फैल जाता था। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार होता था। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।

रे स्टीवेन्सन के निधन की खबर सुन आरआरआर की टीम को भी झटका लगा था। शोक जताते हुए टीम ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। आरआरआर टीम ने रिएक्ट करते हुए कहा, टीम के लिए चौंकाने वाली खबर है! रेस्ट इन पीस, रे स्टीवेन्सन। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, सर स्कॉट। गौरतलब है ‎कि एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म आरआरआर में रे स्टीवेन्सन ने निगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम गवर्नर स्कॉट बक्सटन था, आरआरआर में उनकी परफॉर्मेंस की चर्चा भी हुई थी।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

19 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

22 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

22 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

22 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

22 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

22 hours ago