ख़बर ख़बरों की

UPSC परिणाम:असफलता से नहीं हुए निराश, पांचवें प्रयास में 326वीं रैंक हासिल की : बोले- परिवार ने लगातार प्रोत्साहन दिया इसलिए मिली सफलता

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में इस बार एक- दो नहीं बल्कि तीन लोगों ने सफलता हासिल कर अपने हम उम्र युवाओं को यह संदेश दिया है कि लक्ष्य तय कर मेहनत करो तो सफलता एक न एक दिन कदम चूमेगी। गोहद नगर के आदित्य जैन, मालनपुर के निकटस्थ ग्राम गुरीखा के महिपाल सिंह गुर्जर और मेहगांव क्षेत्र गोरम निवासी विकास सेंथिया ने देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया है।

यहां बता दें गोहद के सदर बाजार निवासी संजय जैन के पुत्र आदित्य जैन प्रारंभिक शिक्षा के बाद इंजीनियरिंग की पढाई के लिए जबलपुर गए। इसके बाद इन्होंने 2019 में यूपीएससी के लिए प्रयास किया तो प्रिलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाए। दूसरी बार में साक्षात्कार के चरण तक पहुंचे लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके। पांचवे प्रयास में सफलता हासिल कर ली। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में 326वीं रैंक हासिल की है। इनका कहना है कि परिजन का प्रोत्साहन ही इनकी सफलता का राज है। इनके परिवार में छोटा भाई अक्षत 10वीं में पढ़ रहा है और बहन अदिति एलएलबी की पढ़ाई कर रही है।

मेहगांव क्षेत्र के गोरम निवासी विकास सैंथिया का दूसरी बार भी यूपीएससी में चयन हुआ है। 2022 के परिणाम में उन्होंने 482 वीं रैंक हासिल की है। इनकी पहली बार में 642 वीं रैंक आई थी। दूसरी बार में 160 रैंक का सुधार हुआ है। वर्तमान में मसूरी की प्रशिक्षण अकादमी विकास में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

16 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

16 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

16 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

16 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

16 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

16 hours ago