ख़बर ख़बरों की

वंदे भारत के बाद अब जून में रैपिड रेल को हरी झंडी दिखा सकते हैं PM Modi

नई दिल्ली। देश के पहले रैपिड रेल कॉरिडोर साहिबाबाद से दुहाई के निर्माण के बाद अब ट्रायल प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। कई दिन से रैपिड रेल का ट्रायल उसी तर्ज पर किया जा रहा है जैसा संचालन से पहले किया जाता है। यानी लोगों का इसकी सवारी का इंतजार जल्द पूरा हो सकता है। इसे हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून माह में गाजियाबाद आ सकते हैं। पश्चिम क्षेत्र में प्रधानमंत्री की गाजियाबाद में जनसभा की संभावना है। इसी दौरान साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल के 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन भी हो सकता है।

 

भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम की संभावना बन सकती है। हालांकि फिलहाल केंद्रीय संगठन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का संचालन शुरू करने से पहले एनसीआरटीसी की ओर से सेफ्टी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया था। उनके आवेदन पर रेलवे के सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू क दी है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि जल्द ही सेफ्टी सर्टिफिकेट मिल जाएगा। उनका कहना है कि इस 17 किलोमीटर लंबे खंड में पांच स्टेशन हैं।

इनमें से चार स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। नए बस अड्डे के पास बने मुख्य स्टेशन पर प्रवेश व निकास के लिए रास्ता बनाने का काम अंतिम चरण में हैं। पूर्वांचल दिशा में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो एक बार अपने ट्रेन की जानकारी पता कर ले। निर्माणकार्य की वजह से रेलवे ने दिल्ली मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से ट्रेनों की आवाजाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। 10 से अधिक ट्रेन निरस्त की गई है तो कई परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आनंद विहार-तिलक ब्रिज व गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन पर निर्माण कार्य होना है। लिहाजा प्लेटफार्म और स्टेशन भी बदले गए है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

3 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

3 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

3 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago