ख़बर ख़बरों की

गृह मंत्री Dr Narottam Mishra ने 128 आवास गृहों का किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में विगत रविवार की शाम को पुलिस लाईन में 22 करोड़ 91 लाख की लागत से नव निर्मित 128 आवासीय गृहों का विधि विधान से पूजन कर लोकार्पण किया। इस लोकार्पण से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात मिली जिससे उनके दिलों में बड़ा ही उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि इन 128 आवासों में 8 आवास राजपत्रित अधिकारियों के लिए एवं 24 अराजपत्रित अधिकारियों के लिए तथा 96 आवास आरक्षक रेंज के सभी कर्मचारियों के लिए आवंटित किये जायेंगे। उन्होंने इस मौके पर कई अधिकारियों, कर्मचारियों को आवंटित आवासों की चाबी प्रदाय की। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी हमेशा अपनी ड्यूटी पर रहते हुए पूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते है लेकिन उन्हें परिवार की चिन्ता भी सताती है। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस जवानों को अब परिवार की चिन्ता नहीं रहेगी वह बड़े विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों से ड्यूटी करेंगे।

कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि आगामी दिनों में हम यहां पर पदस्थ प्रत्येक पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को शत प्रतिशत आवास उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमने 716 आवासगृह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को कहा कि आप बच्चों के लिए एक लाईब्रेरी की स्थापना करे। जिससे पुलिसकर्मियों के बच्चें उस लाईब्रेरी का लाभ उठाकर अपने व्यक्त्तिव को संभाल सकें।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा 2.50 करोड़ से एक नये वायपास की मांग पर गृह मंत्री द्वारा मांग स्वीकार करते हए घोषणा की एवं पीडब्लूडी के अधिकारियों को इसकी नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने स्वागत भाषण में अनेकों प्रकार की जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर हाईवे रोड़ पर आगामी दिनों में 168 आवास बन कर तैयार हो जायेंगे जिससे पुलिस विभाग में 85 प्रतिशत कर्मचारियों को आवाास की सुविधा की पूर्ति हो जायेगी।

कार्यक्रम के दौरान गिन्नी राजा परमार, श्री अन्नू पठान, विपिन गोस्वामी, गोविन्द ज्ञानानी ने अपने विचार व्यक्त कर दतिया के विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम अब ऐसा महसूस करने लगे है कि दतिाय नोयडा जैसा रूप ले रहा है। यहां पर बने आवास नोयडा जैसे लगते है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना जीतू कमरिया, अतुल भूरे चौधरी, गुड्डी साहू, इकबाल भाई, सुभाष अग्रवाल, मुकेश यादव आदि जनप्रतिनिधिगण एवं सभी पार्षदगण आदि उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

10 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

10 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

10 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

10 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

10 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

10 hours ago