ख़बर ख़बरों की

Delhi Wrestlers Protest: ‘जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा यही रहेंगे, जंतर मंतर पर ही मरेंगे’

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मतर पर कुश्ती के बड़े खिलाड़ी एक बार फिर से धरना दे रहे हैं। इस दौरान पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें महिला खिलाडियों के आंखों में आंसू थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनेश फोगाट ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, यही रहेंगे और जंतर-मंतर पर मरेंगे। विनेश फोगाट ने कहा कि विक्टिम की पूरी लाइफ है। लड़की अगर आकर खड़ी हो जाएगी तो उसकी क्या लाइफ बचेगी। थाने में रिपोर्ट लिखित रूप से लिखवा दी है।

अब पुलिस का काम होगा, देश की जनता से न्याय की। विनेश फोगाट ने कहा कि कमेटी को कोई जानकारी नहीं है। धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक न्याय न मिले, कुश्ती में अच्छे लोग आए जो इसको आगे लेकर जाए, गुंडे-बदमाश न आएं। विनेश फोगाट ने कहा, बबिता फोगाट कमेटी की मेंबर थी, हमने उससे बात करना छोड़ दिया था। बृजभूषण शरण सिंह खिलाड़ी नहीं है, पहलवान नहीं है, न कोई कुश्ती खेली है, कोई फोटो दिखा दें वहीं साक्षी मलिक ने कहा कि हमने दो दिन पहले सीपी पुलिस थाने में शिकायत की थी।

कोई सुनवाई नहीं हुई। सात लड़कियों ने एफआईआर की। एक लड़की नाबालिग है और पॉस्को के अंदर आती है। ढाई महीने हो गए, लेकिन समिति का कोई फैसला नहीं आया है। सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला था। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला है। मामले की सुनवाई नहीं हुई तो हम हारकर वापस यहां आने पर मजबूर हो गए। साक्षी मलिक ने आगे कहा, हमें लोग झूठे समझने लगे हैं।

लोगों को लगता है कि हम झूठ बोल रहे थे। हम अपना करियर, फ्यूचर और परिवार सब दांव पर लगा कर आए हैं, जिसके खिलाफ हम लड़ रहे हैं, वो बहुत स्ट्रॉन्ग है, कौन उनके साथ है, कौन नहीं आप बेहतर जानते हैं। कोई तीन महीना से सब से समय मांग रहे हैं, खेल मंत्री और मंत्रालय से भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम खत्म हो गए, इसीलिए धरना दे रहे हैं, लोग ये कह रहे हैं। हम कुश्ती का और अपने आगे आने वाले खिलाड़ियों का फ्यूचर दांव पर नहीं लगा सकते हैं। 7 लड़कियों में इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं, नाम नहीं बता सकते। कहा जा रहा है कि हमने सबूत नहीं दिया। बृजभूषण शरण सिंह से सबूत क्यों नहीं लिया गया ।

Gaurav

Recent Posts

India’s Business Activity Slows in September, HSBC Survey

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Sep'24 India's business activity expanded at a slower pace in…

3 hours ago

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

1 day ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

1 day ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago