खेल

गोल: रंग-बिरंग साड़ियों में खेली फुटबॉल, अलग अलग प्रांतों की साड़ी पहन मैदान में लगाई दौड़

ग्वालियर, 26 मार्च। सीनियर मेंबर्स एसोसिएशन एवं नगर निगम के सायुक्त तत्वधान में एमएलबी ग्राउंड में अनोखा फुटबॉल खेला गया। शक्ति महापर्व के अवसर पर देश की अनेकता में एकता और नारी सशक्तिकरण का प्रदर्शन फुटबॉल मैदान में नज़र आया। रंग बिरंगी साड़ियों को अलग-अलग प्रदेशों की परंपरा में पहन कर मैदान में कुलांचें भर रही भारत की नारियां सिद्ध कर रही थीं कि वह किसी भी परिधान में नारायणी शक्ति हैं।

आयोजन में अंजली गुप्ता बीटीआर ने कहा महिलाओं में कितना हुनर है ये यहाँ सभी को देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में मुन्ना लाल गोयल, प्रवीण पाठक, समीक्षा गुप्ता , नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल उपस्थित रहे सभी ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की।

कमिश्नर कान्याल ने कहा कि जिस तरह से महिलायें घर को संवारती है उसी तरह से आप सब इस शहर को भी संभालें, ये आप ही का शहर है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सहायक नोडल खेल अधिकारी विजेता सिंह चौहान फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शिववीर भदोरिया का विशेष योगदान रहा। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन से कार्यक्रम सायोजिका जेसी नीतू यादव मनीष बंदिल, जेसी मुकेश शर्मा, कपिल जैन, मंगेश इंदुलकर, अंजू गुप्ता, हेमलता गुप्ता कार्यक्रम में जेसी रीतिका गुप्ता, डॉ मोनिका जैन, रानू नाहर, स्वराज गुप्ता, विशेष रूप से उपस्थित रहीं ।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

19 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

19 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

19 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

19 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

19 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

19 hours ago