Categories: ख़बरे

दिग्विजय सिंह आज Gwalior प्रवास पर पहुंचे, पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार पर बरसे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने पर केंद्र सरकार और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी ने ऐसा कौन सा जुर्म कर दिया जो पूरी भाजपा सरकार उनकी संसद सदस्यता रद्द कराने के पीछे लग गई. राहुल गांधी और पूरा गांधी परिवार ना तो इससे डरेगा और ना माफी मांगेगा. एक निजी होटल में राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर केंद्र और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा अदानी और अंबानी के खिलाफ आवाज उठाने से डरकर पूरी भाजपा और केंद्र सरकार उनके खिलाफ काम कर रही और पूरी सरकार उनकी सदस्यता रद्द कराने के पीछे लगी थी लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं और ना ही वह माफी मांगेंगे. दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे हैं और वे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे उससे पहले सुबह ग्वालियर पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही और कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा कौन सा जुर्म किया है कि पूरी मोदी सरकार उनके पीछे लग गई अदानी ने देश के साथ जो फ्रॉड किया है उसे उजागर करना कोई अपराध है क्या इतिहास गवाह है कि गांधी नेहरू परिवार कई दफा जेल गया तो यह परिवार जेल जाने से नहीं डरता है लेकिन सच्चाई से पीछे नहीं हटेगा और ना ही माफी मांगेगा.

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

15 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

15 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

15 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

15 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

15 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

15 hours ago