ख़बरे

बड़े-बड़े सरकारी उपभोक्ताओं से जलकर वसूलने जुटा नगर निगम, GRMC व JAH को कुर्की का नोटिस

ग्वालियर, 29 मार्च। ग्वालियर नगर निगम प्रशासन पहली बार व्यक्तिगत उपभोक्ताओं के साथ ही बड़े सरकारी बकायादारों से भी जलकर वसूली में सख्ती से जुट गया है। लाखों के जलकर बकायादार की भैंसें निगम की गौशाला में भिजवाकर नागरिकों को स्पष्ट संदेश दिया। अब नगर निगम प्रशासन संस्थागत बकायादारों से भी बकाया वसूली में जुट गया है। सरकारी अमलों पर भी भारी जलकर बकाया है और नगर निगम ने अंचल के सबसे बड़े और पुराने गजराराजा मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े  जयारोग्य चिकित्सा समूह को भी लगभग चार करोड़ रुपए के जलकर बकाया को जमा कराने का नोटिस भेजा है।

GRMC JAH को चेतावनी–जलकर जमा नहीं कराए तो होगी कुर्की

नगर निगम प्रशासन की सख्ती से वसूली बढ़ी है। नगर निगम की आय में वृद्धि की जा सके, इसलिए नगर निगम ने GRMC ( गजराराजा मेडिकल कॉलेज) और अंचल के सबसे बड़े अस्पताल समूह जयारोग्य हॉस्पिटल को जलकर की बकाया राशि भुगतान के लिए कुर्की का नोटिस थमाया है। ज्ञातव्य है कि मेडिकल कॉलेज पर डेढ़ करोड़ और जयारोग्य अस्पताल पर लगभग ढाई करोड रुपए का जलकर बकाया है।

अपने करों की वसूली में सख्ती बरत रहे नगर निगम प्रशासन ने इससे पूर्व बकाया राशि की वसूली के लिए कई बार अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किए, किंतु अस्पताल प्रबंधन जलकर जमा नहीं कराया। परिणाम स्वरूप इस बार नगर निगम प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के डीन और जयारोग्य के अधीक्षक के विरुद्ध कुर्की वारंट जारी कर दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि जलकर की बकाया राशि जमा नहीं कराए जाने पर सरकारी वाहनों औऱ दूसरी कार्यालयीन संपत्ति को कुर्क कर राशि वसूली जाएगी।

निगामायुक्त–कर जमा नहीं होंगे तो कैसे होगा शहर का विकास?

निगमायुक्त किशोर कन्याल ने स्पष्ट किया है कि व्यक्तिगत हो, सरकारी हो या कोई संस्थागत उपभोक्ता, सभी को समय पर जलकर सहित अन्य करों का भुगतान करना होगा तभी शहर का विकास हो सकेगा। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व जीवाजी यूनिवर्सिटी और ग्वालियर विकास प्राधिकरण को भी नगर निगम नोटिस थमा चुका है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

8 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

11 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

11 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

11 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

11 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

11 hours ago