दुनिया

पाकिस्तान की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 30 से भी अधिक की मृत्यु 50 गंभीर

पेशावर, 04 मार्च। पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमा की नमाज़ के समय आत्मघाती हमला हुआ, आत्मघाती बम विस्फोट में 30 से भी अधिक की मृत्यु हो गई, जबकि 50 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित एक शिया मुस्लिम मस्जिद के अंदर ये शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ है। जब आत्मघाती हमलावर मस्जिद में घुस रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी। गोलियां भी चलाईं थीं। लेकिन वो हमलावरों को रोकने में नाकाम रहे। पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार मीडिया से बात करते हुए, सीसीपीओ पेशावर मुहम्मद एजाज खान ने भी कम से कम 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है और कहा कि यह एक आत्मघाती बम विस्फोट था।

मिली जानकारी के अनुसार बम निरोधक दस्ते ने पुष्टि की कि हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों का वजन लगभग पांच से छह किलोग्राम था और ये घर में ही बनाया गया था। घटनास्थल से बॉल बेयरिंग और अन्य छर्रे बनाने वाली सामग्री भी बरामद की गई। इस हमले की किसी भी संगठन ने अबतक जिम्मेदारी नहीं ली है, किंतु इस्लामिक स्टेट समूह और एक हिंसक पाकिस्तानी तालिबान संगठन ने पहले अफगानिस्तान की सीमा के पास इसी तरह के हमले किए हैं। जिससे उनपर भी इस हमले का शक जा रहा है। पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती हमला था। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस विस्फोट की निंदा की।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

6 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

10 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

10 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

10 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

10 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

10 hours ago