अनोखी कहानियां

श्रद्धांजलिः मिला नहीं, किंतु कल्पनाओं में हमेशा लता दीदी के चरणों रखता रहा अपना सिर, अब वह शब्द नहीं हैं जो अभिव्यक्त कर सकें मेरी पीड़ा

महेश शिवहरे

ग्वालियर, 06 फरवरी। यह दिन कभी न भूले जाने वाला दिन बन गया… संगीत की बारीकियां तो नहीं जानता, किंतु इससे मन को सुकून मिलता था इसलिए बाल्यावस्था से ही संगीतकार और गायकों से जुड़ा रहा। जबसे होश संभाला तबसे ही लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार और मन्ना डे जैसे महान गायकों का संगीत मन को लुभाने लगा था। करीब 40 साल पहले जब अखबारों में छपा कि स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को नासूर हो गया है। तब मैं नासूर के बारे में नहीं जानता था। पूछताछ करने में पता चला कि यह कोई घातक रोग है, तब पहली बार मन ही मन ईश्वर से प्रार्थना की थी कि लता दीदी की तकलीफ मुझे मिल जाए, और भगवान उन्हें स्वस्थ कर दे। लता दीदी से आत्मीय रिश्ता किन कारणों से था, यह तो नहीं जानता, पर धीरे-धीरे समझ में आने लगा था कि उनकी गहन संगीत साधना औऱ दैवीय आवाज ही मेरे इस लगाव की वजह थी। समय के साथ धीरे-धीरे मैं भी उम्रदराज होता चला गया स्वर साम्राज्ञी लता के सुरीले साथी गायक एक-एक कर बिछुड़ते गए। पहले 1976 में लता दीदी के मुकेश भैया, फिर 1980 में मोहम्मद रफी और 1987 में उनके किशोर दा भी चले गए। इन महान गायकों के साथ लता दीदी ने भारतीय फिल्म संगीत के अविस्मरणीय स्वर्ण युग का सृजन किया था। स्वर-कोकिला लता दीदी ही की दिव्य आवाज के सहारे उन महान संगीत साधकों का गम भूला रहा।

उनके साथ पुरुष गायकों में नई पीढ़ी के कलाकार आते रहे, और लता दीदी की गायकी का जादू अमर गीत रचता रहा। उनके साथ गाने और संगीत सृजन का अवसर पाने वाले नई पीढ़ी के कला कलाकार अपने आप को धन्य मानते थे। ईश्वर की दी गई मोहलत के फ़नी दुनिया छोड़नी तो सबको ही पड़ती है, किंतु लता दीदी के जाने से मन की यह तमन्ना अधूरी रह गई कि काश! एक बार सुरों की उस देवी का साक्षात दर्शन कर उनके चरणों में अपना सिर रख पाता। भौतिक रूप से तो यह कामना पूर्ण हो नहीं सकी किंतु, मन की गहराइयों से यह कई बार इस कल्पना तो साकार किया है। विगत दिनों उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली तब से उनके फेसबुक पेज ‘लता मंगेशकर नाइटेंगल’ में हमेशा में ईश्वर से उन्हें जल्द स्वस्थ रहने की दुआ मांगता रहा। इस बार कोई दुआ क़ुबूल नहीं हुई। रविवार  06 फरवरी को सुबह पूजा अर्चना के बाद जैसे ही मोबाइल में 11:35 का एक टीवी मैसेज देखा कि लता दीदी अब नहीं रहीं, एकबारगी लगा सब कुछ खत्म हो गया है।

सात दशकों तक लता मंगेशकर के गाए गीतों से कई नायिकाओं के कैरियर को प्रवाह मिला, लता दीदी की दिव्य आवाज से उन पर फिल्माए गीत अमर हो गए। कई नई नायिकाएं आईं लता मंगेशकर रुपहले पर्दे पर उन पर फिल्माए गीतों की आवाज बनीं। धीरे-धीरे पर्दे वह पहले पर्दे से गायब हुईं, फिर दुनिया को अलविदा कह गईं। नरगिस, मधुबाला, मीना कुमारी एवं साधना जैसी महान अदाकाराएं लता दीदी के सुरों पर थिरकती गुज़र गईं तो वहीदा रहमान, आशा पारेख, मुमताज, लीना चंदावरकर जैसी भी हैं जो आज भी लता दीदी के गीतों को अपने शेष जीवन का सहारा बनाती हैं। लता जी का जाना मेरे लिए आत्मीय क्षति है, जिसकी मैं न कल्पना कर सकता था और न ही अब अभिव्यक्त कर पा रहा हूं।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

12 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

15 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

15 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

16 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

16 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

16 hours ago