क्राइम

परिचित युवक से लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, चार दिन तक बंधक बना करते रहे गैंगरेप, सप्ताह भर में तीन महिलाएं शिकार

ग्वालियर, 31 जनवरी। शहर में लिफ्ट देकर गांव के ही परिचित युवकों ने 32 वर्षीय विवाहिता को बंधक बना लिया। लिफ्ट देने वाला परिचित औऱ उसका साथी  बंधक महिला के साथ चार दिन तक बारी-बारी से बलात्कार करते रहे। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जाती रही। चार दिन बाद महिला से मन भर गया तो आरोपी उसे शहर के गोल पहाड़िया इलाके में छोड़कर फ़रार हो गए। बाद में पीड़िता परिजन के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। परिचित से लिफ्ट ली तो बनाया बंधक और चार दिन तक जान से मारने की धमकी दे करते रहे बलात्कार….

बिलौआ पुलिस थाना क्षेत्र की 32 वर्षीय विवाहिता 25 जनवरी को ग्वालियर आने के लिए निकली तो गांव के ही मोनू ने उसे शहर तक जाने के लिए लिफ्ट ऑफर की। गांव का ही परिचित होने के कारण पीड़िता उसकी बाइक पर बैठ गई। आगे जाने पर मोनू का साथी अनिल मिल गया। मोनू ने उसे भी थोड़ी ही दूर जाने के नाम पर बाइक पर बैठी लिया। दोनों पीड़िता को पास ही खेत में बने एक कमरे पर ले गए। और कमरा बंद कर उसे बंधक बना लिया। दोनों ने कमरे में बंधक महिला को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को अनिल के खेत पर बने कमरे में लेगए। दो दिन वहां रख कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

मन भर गया तो पीड़िता को शहर में छोड़ कर भाग गए
पीड़िता ने बताया कि आरोपी चार दिन तक उसे बंधक बना कर लागातार दुष्कर्म करते रहे। मन भर गया तो आरोपी उसे लेकर बाहर निकले और गोल पहाड़िया इलाके में छोड़कर भाग गए। पीड़िता स्थानीय लोगों की मदद से घर वापस पहुंची और परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन रविवार 30 जनवरी को पीड़िता को लेकर बिलौआ पुलिस थाने पहुंचे, प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सात दिन में तीसरा गैंगरेप, दो में आरोपी अब तक फ़रार
ग्वालियर में विगत सात दिनों में सामूहिक बलात्कार का यह तीसरा अपराध दर्ज हुआ है। पहली वारदात 26 जनवरी की शाम भोपाल की 22 वर्षीय युवती के साथ सिटी सेंटर के एक होटल रिवाज में पेश आई। उसे सहेली ही आरोपियों के पास छोड़ कर फरार हो गई थी। गैंगरेप करने के बाद आरोपी भी फरार हो गए थे। वारदात में मददगार सहेली समेत दोनों बलात्कारियों का अब तक पुलिसे के पास कोई सुराग नहीं है। सामूहिक बलात्कार की दूसरी दुर्घटना 28 जनवरी को डबरा में एक नाबालिग के साथ घटी, इसमें दो युवकों ने नाबालिक को अगवा कर गैंगरेप का शिकार बनाया था। मामले का एक आरोपी पुलिस हिरासत में है, जबकि दूसरा अब क फ़रार है। तीसरी वारदात 30 जनवरी को बिलौआ क्षेत्र में लिफ्ट देकर बंधक बनाने और चार दिन तक  गैंगरेप करने की दर्ज की गई है। इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago