विडियो

हजीरा के सब्जी मण्डी व्यापारियों से मिले ऊर्जा मंत्री, बोले–तुम्हारा अधिकार तुम्हें दिया

ग्वालियर, 18 जनवरी। हजीरा मण्डी से विस्थापित कर इंटक मैदान की नई मण्डी में भेजे गए सब्जी व्यापारी विस्थापन को तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नई व्यवस्था अस्थाई है, इसलिए वहां तब तक व्यापार नहीं करेंगे जब तक व्यवस्था के स्थाई होने का आश्वासन नहीं मिल जाता। असंतुष्ट व्यापारियों से मिलने मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार सुबह नई व पुरानी मण्डी पहुंचे। मंत्री ने उपस्थित व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि नई व्यवस्था पूरी तरह स्थाई रहेगी और और यहां पुरानी मण्डी से अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगीं। ऊर्जा मंत्री बोले–व्यापारी मन में भ्रम न रखें, नई मण्डी स्थाई रहेगी, सुविधाएं भी मिलेंगी ज्यादा….

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार को सुबह ही पांच दिन से प्रदर्शन के कर रहे सब्जी मण्डी व्यापारियों से मिलने पहुंच गए। व्यापारियों से मिलकर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के मन में पनप रहे भ्रम निराधार हैं। नई मण्डी व्यवस्था अस्थाई नहीं है। जो उपक्रम इंटक मैदान में हैं वह सरकारी जमीन पर हैं। इसलिए सब्जी व्यापारियों को दिए गए शैड स्थाई रहेंगे।

मंत्री ने कहा नई मण्डी में व्यापारियों का अधिकार उनके हाथ दिया

मण्डी में दुकान वितरण व्यवस्था को स्पष्ट करते हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इसकी डोर खुद व्यापारियों के हाथों में थमा दी है। दुकानें उसी तरह आवंटित की जानी जिस तरह पुरानी मण्डी में थीं। जिन्हें पुरानी मण्डी में दुकानें आवंटित थीं उन्हें मिलने के बाद शेष का वितरण भी व्यापारी खुद ही आपसी समझ-बूझ से या लॉटरी डालकर कर सकेंगे। इसमें कोई बाहरी दखल नहीं होगा। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भरोसा दिलाया कि नई व्यवस्था ज्यादा सुविधाजनक बनाई जाएगी। नई मण्डी में मौजूद दुकानदारों ने भी संतोष जताते हुए नई मण्डी में व्यापार को ज्यादा सुगम बताया।  

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

16 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

21 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

26 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

29 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

33 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

37 mins ago