ख़बरे

जांच पूरी, अब पता चलेगा कैसे CDS को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ था क्रेश

नई दिल्ली, 31 दिसंबर। अब जल्द ही विदित हो सकेगा कि विगत आठ दिसंबर को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा वायुसेना की हेलिकॉप्टर Mi17V5 कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सरकारी सूत्रों की सूचना के अनुसार विवेचना के लिए गठित तीनों सेनाओं का संयुक्त दल सरकार को अपना प्रतिवेदन 31 दिसंबर को सौंप सकता है। जांच दल का नेतृत्व एयर-मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं, उनके सहयोग के लिए थल सेना और नौसेना के दो ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी दल में सम्मिलित किए गए हैं।

केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार एयर-मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व वाले जांच दल नें दुर्घटना की विवेचना कर विस्तृत प्रतिवेदन बना लिया है। विवेचना के दौरान ब्लैक-बॉक्स या उडान अभिलेखन यंत्र से प्राप्त आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक विवेचना से पता चला है कि दुर्घटना अचानक हुई थी। दुर्घटना की विवेचना के लिए मूल उपकरण के निर्माताओं से भी सहायता मांगी गई थी। ज्ञातव्य है कि इस दुर्घटना में देश ने अपने सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और सबसे लंबे समय तक सेना की सेवा करने वाले जनरल को खो दिया था।

एयर-मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई विवेचना

गौरतलब है कि विगत दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा को बताया था कि एयर-मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों सेनाओं की एक टीम हादसे की जांच कर रही है। आठ दिसंबर को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज के विद्यार्थियों को संबोधित करने के लिए पूर्व निर्धारित यात्रा पर थे। उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्य अधिकारी भी Mi17V5 हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे।

दुर्घटना में हुई थी CDS और उनकी पत्नी समेत 14 की मृत्यु

Mi17V5 हेलिकाप्टर ने आठ दिसंबर को पूर्वाह्न 11:48 मिनट पर वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी थी और इसे दोपहर 12:15 मिनट पर वेलिंगटन में उतरना था। दिन में 12:08 मिनट पर सुलूर वायु यातायात नियंत्रक का हेलिकाप्टर से संपर्क टूट गया था। बाद में कुन्नूर के पास जंगल में यह हेलिकाप्टर क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में हेलिकाप्टर में सवार कुल 14 लोगों में से 13 की मृत्यु आठ दिसंबर को ही हो गई थी। गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यद्यपि उन्‍हें बचाया नहीं जा सका था।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

3 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

3 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

3 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

3 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

4 hours ago