राजनीति

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की Instagram ID हैक, श्रेया अरोरा नाम रख पोस्ट किया कांग्रेस के समय दिए भाषण का वीडियो

ग्वालियर, 04 दिसंबर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंस्टाग्राम ID हैक हो गई। शनिवार को हैकर ने उनकी ID का नाम बदलकर श्रेया अरोरा लिख दिया। साथ ही हैकर ने उनके अकाउंट से एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जो उनके उस भाषण का है जब वह कांग्रेस में थे। केंद्रीय मंत्री का ID हैक होने की बात पता चलते ही उनके समर्थकों ने IT सेल को सूचित किया औऱ जल्द ही हैक ID रिकवर कर ली गई। ज्ञातव्य है कि लगभग तीन माह पूर्व मोदी कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। हैकर ने उस वक्त भी सिंधिया का ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह 10:45 बजे सिंधिया की इंस्टाग्राम ID हैक हुई। समर्थकों ने तत्काल सिंधिया की IT टीम को इसकी सूचना दी थोड़ी सी मशक्कत के बाद ID रिकवर कर ली गई। इससे पूर्व मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सिंधिया को अगस्त में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इससे पहले राज्यसभा के लिए चुने जा चुके नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया का फेसबुक अकाउंट पर हैकर ने उनके कांग्रेस में होने के समय के वीडियो पोस्ट कर दगिए, जिनमें सिंधिया तत्कालीन केंद्र सरकार की कमियां गिनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

2 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

2 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

2 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

2 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

2 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

2 hours ago