राजनीति

श्री अकल तख्त के जत्थेदार ने कहा–किसान आंदोलन की आड़ में हिंदू-सिखों को किया जा रहा था दूर, कानून वापसी से बड़ी राष्ट्रीय आपदा टली

अमृतसर, 21 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानून वापस लेने के निर्णय का स्वागत करते हुए  श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जत्थेदार ने कहा­–कृषि कानूनों के विरुद्ध चल रहे किसान आंदोलन की आड़ में सिखों-भारत सरकार और सिखों-हिंदुओं के बीच लड़ाई करवाने की साजिश रची जा रही थी। जत्थेदार ज्ञानी हरप्पीत सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय से ऐसे तत्वों के मंसूबे नाकाम हो गए। एक वीडियो में सिक्खों की शीर्ष संस्था ने भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनकी पूरी कैबिनेट का किसान कानून वापस लिए जाने के निर्णय पर धन्यवाद दिया। 

राष्ट्र से टली बड़ी आपदा

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत ने कहा कि कानून वापसी की घोषणा से बड़ी राष्ट्रीय विपदा टल गई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में कुछ ऐसे गुट थे, जो सिख सोच, निशान, फलसफे, इतिहास और भावनाओं को दरकिनार कर रहे थे। आने वाले समय में हमें इसके नुकसान झेलने पड़ते। जत्थेदार का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पंजाब शुरू से ही किसान आंदोलन का सिरमौर बना हुआ है। पंजाब से ही शुरू होकर यह आंदोलन पूरे देश में फैला।

द्वेष पैदा करके राजनीतिक जमीन मजबूत करने की भी कोशिश

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में कुछ शरारती तत्व हिंदू-सिख भाईचारे का बंटवारा करने के प्रयास में जुटे थे, जबकि कुछ अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत कर रहे थे। ऐसे तत्व सिख भावनाओं को कमजोर कर सिख इतिहास को निशाने पर ले रहे थे। सिख निशान उन्हें चुभ रहा था। जत्थेदार ने कहा–इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ तो करनी बनती है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

24 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

30 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

35 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

38 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

42 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

46 mins ago