ग्वालियर, 13 नवंबर। शहर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ परिचित युवक ने तीन साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। वारदात अप्रैल की है, लेकिन आरोपियों की धमकी से डरी पीड़िता चुप रही। आरोपियों ने जब पीड़िता को धमका कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया तब उसने परिजन को आपबीती बता दी। परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायतदर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, शेष दो की तलाश जारी है।
विगत अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान सेवानगर निवासी एक किशोरी को बाहर चैन सुधारने वाले की आवाज सुनाई दी तो वह जैकेट की जिप की मरम्मत के लिए बाहर निकली। बाहर फेरी वाला कहीं दिखाई नहीं दिया, लेकिन किशोरी का परिचित अनिल यादव वहां पहुंच गया। उसने किशोरी को बताया कि नूरगंज रहने वाली बुआ के घर ही फेरीवाली पहुंच गया है, बुआ उसे वहां रोक लेंगी। किशोरी अनिल के साथ बुआ के घर पहुंचा। घर में बुआ नहीं थी, अपितु अनिल का जीजा शेर सिंह, दोस्त लालू यादव और नीरज जाटव थे। उन्होंने जबरन पकड़कर किशोरी से दुष्कर्म किया, और मुंह बंद रखने की धमकी देकर घर जाने दिया।
बदनाम करने की धमकी दे आरोपी करने लगा ब्लैकमेल
डरी सहमी किशोरी घर आ गई और परिजन से अपनी पीड़ा को छिपाए रखा। कुछ दिन बाद अनिल यादव किशोरी को फोन पर ब्लैकमेल कर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाने लगा, किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसे बदनाम करने की धमकी दी गई। परेशान किशोरी ने मां को आपबीती बताई। परिजनों उसे लेकर पुलिस थाने गए और आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…