विडियो

पीतांबरा माई के शरण में पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तरप्रदेश चुनाव में जीत की कामना में करीब आधा घंटा इंतजार

ग्वालियर, 29 अक्टूबर। उत्तरप्रदेश चुनाव और योगी आदित्यनाथ फैक्टर ने धर्मनिरेक्षता के दिग्गज ध्वजवाहकों को भी हिंदू देवी-देवताओं में आस्था प्रकट करने पर विवश कर दिया है। अयोध्या में राम मंदिर की जगह अस्पताल बनवाने की वकालत करने वाली पार्टी के दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या में रामलला की शरण में शीश नवाने जा पहुंचे। कांग्रेस के सुप्रीम भाई-बहन भी अपने कथित कश्मीरी ब्राह्मण गोत्र के साथ मंदिर-मंदिर जाकर हिंदुओं को रिझाने के प्रयास में जुटे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी इसी मुहिम के तहत शुक्रवार को अचानक दतिया में मां पीतांबरा की शरण में जा पहुंचीं।

शुक्रवार दोपहर कांग्रेस की उत्तरप्रदेश सिपहसालार प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला अचानक दतिया में मां पीतांबरा पीठ के सामने रुका। उस समय माई के विश्राम का समय था, इसलिए मंदिर प्रबंधन ने प्रियंका को दो बजने तक प्रतीक्षा करने को कहा। पट खोले जाने तक प्रतीक्षा के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को माई के दरबार में प्रवेश मिला। हालांकि प्रियंका को यहां विशिष्ट दर्जे के बगैर साधारण दर्शनार्थियों  की तरह ही पूजा-अर्चना करनी पड़ी।

आधा घंटे गर्भगृह के बाहर बैठ प्रतीक्षा करती रही प्रियंका वाड्रा

पीताम्बरा पीठ प्रबंधन के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा मंदिर में दोपहर 01:45 बजे पहुंची। तब माई का विश्राम काल चल रहा था। प्रियंका को प्रतीक्षा के लिए कहा गया। इस दौरान वह गर्भ ग्रह के बाहर बैठकर ध्यान करती रहीं। पट खोले जाने के बाद उन्होंने गर्भग्रह में विधिवत पूजा की। प्रियंका गांधी वाड्रा और उनकी मां को भले रामसेतु के अस्तित्व पर विश्वास न हो, किंतु हिंदू पुनर्जागरण के वर्तमान कालखण्ड में उत्तरप्रदेश चुनाव की वैतरिणी पार करने के लिए तो अब उन्हीं देवी-देवताओं की शरण में जाना पड़ रहा हैं, जिनके अस्तित्व पर ही उनकी पार्टी सवाल उठाया करती थी।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

2 days ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

2 days ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

3 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

3 weeks ago