ख़बरे

वैश्विक नवाचार में भारत की छलांग, GII-2021 की रेटिंग में 81 से 46वें स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली, 21 सितंबर। स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने में भारत लगातार सुधार कर रहा है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की ओर से सोमवार को जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII-2021) में भारत ने विगत पांच वर्ष में 35 स्थानों की छलांग लगाई है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस छलांग के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया है। सिंधिया के मुताबिक मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार सुधार के परिणास्वरूप भारत 2015 के 81 से 2021 में 46वें स्थान पर पहुंच गया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने GII 2021 में भारत को 46वां स्थान मिलने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि हमारी बढ़ती ज्ञान पूंजी, जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अनुसंधान एवं विकास में निवेश पर निरंतर ध्यान भारत को जल्द ही भारत को दुनिया का नवाचार केंद्र बना देगा।

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार सुधरी स्तितियां

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के अनुसार भारत की रैंकिंग 2015 के बाद से ही पकड़ चुकी है। भारत का 2015 में GII 81 था, जबकि 2021 में यह 46वें  पायदान पर पहुंच गया है। यह सुधार स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकारी एवं निजी संगठनों की ओर से शोध पर जोर दिए जाने से आया है। संगठन का दावा है कि इस रिपोर्ट से दुनियाभर के देशों की सरकारों को अपने यहां नवाचार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका मूल उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों एवं बदलावों में शामिल करना है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

1 day ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

1 day ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

3 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

3 weeks ago