अजब-गजब

संघ के गणवेश में सज्ज हुए गणपति, वाहन मूषक भी स्वयंसेवक की ध्वज-प्रणाम मुद्रा में

ग्वालियर,18 सितंबर। मध्यप्रदेश में ग्वालियर के आपागंज की शीतला कॉलोनी में वर्षों से सजती आ रही गणेशोत्व झांकी इस बार चर्चित हो गई है। गजानन गणेश की झांकी प्रदेश भर में चर्चित इसलिए हो गई है, क्योकिं यहां गौरीपुत्र गणेश राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) के गणवेश में सज्ज दिखाए गए हैं।

गणपति को संघ का स्वयंसेवक बना दिखाए जाने पर राजनीतिक चटखारे लिए जा रहे हैं। आयोजनकर्ता बलराम सिंह के अनुसार इसमें कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं देखा जाना चाहिए, हर बार कुछ अलग करने का प्रयास किया जाता है। इस बार गणपति की यह मुद्रा प्रासंगिक लगी। प्रतिमा तो भक्त के भाव से प्रेरित होती है, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

पधारे देशभक्त गजानन, वाहन समेत संघ गणवेश में भारत-माता के भगवा ध्वज को प्रणाम   

ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र की शीतला कॉलोनी में सजाए गए गणेशोत्व पंडाल में प्रतिष्ठि गणेश मूर्ति को इस बार संघ के गणवेश में सजाया गया है। उनके वाहन मूषक को भी संघ का स्वयंसेवक बनाया गया है। गणपति और उनका वाहन संघ की ध्वज प्रणाम  की पारंपरिक मुद्रा में हैं। गणेश जी की मूर्ति के पीछे शेर पर सवार भारत माता का बड़ा सा पोस्टर लगाया है। गणनायक के अनूठे स्वरूप के दर्शनों के लिए इस पंडाल दर्शनार्थियों की भीड़ जुट रही है।

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया पर आयोजनकर्ता बोले–हमारा भक्ति भाव, कोई राजनीति नहीं    

गजानन व उनके वाहन को संघ स्वयंसेवक क तौर पर प्रतिष्ठित किए जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन आयोजनकर्ता बलराम सिंह इसे राजनीति से जोड़े जाने से सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार आराध्य का स्वरूप भक्त की भावना से जुड़ा होता है। हमारे आयोजन में में हर बार गणपति के अलग स्वरूप की कल्पना की जाती है। हम इस रूप में भगवान को देखना चाहते थे और कोई विशेष मकसद नहीं है। इस बार संघ के स्वयंसेवक के रूप में कर दी, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए।  

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

17 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

17 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

17 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

17 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

17 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

17 hours ago