देश

फिक्की से VC में बोले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया–हमें CIS देशों से कनेक्टिविटी बढ़ानी होगी

नई दिल्ली, 15 सितंबर। भारत के दुनिया के देशों के साथ व्यापारिक सह-संबंधों को बढ़ाने में राष्ट्रमंडल (CIS) देशों के साथ एयर-कनेक्टिविटी बढ़ाना कारगर हो सकता है। इस संबंध में बुधवार को फिक्की के साथ VC के जरिए संवाद करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इन देशों के साथ हमारे प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक व आर्थिक रिश्ते रहे हैं। सिंधिया ने कहा–यह सही समय है कि हम इन रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाएं। इसके लिए हमें इन देशों से सभी संभव मार्गों के ज़रिए कनेक्टिविटी बढ़ानी होगी। हम इसके लिए सहयोग, निवेश और निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि भारत और राष्ट्रमंडल देशों के बीच प्राचीनकाल से ही सांस्कृतिक औऱ आर्थिक घनिष्ट संबंध रहे हैं। इन 53 देशों के बीच व्यापार करीब $10 खरब रहने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के क़हर ने सब समाप्त कर दिया।  भारत राष्ट्रमंडल का सबसे बड़ा सदस्य देश है और इसके बजट में चौथा सबसे अधिक योगदान करने वाला देश है। इसलिए इनके बीच व्यापार बढ़ाने के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है।

कोरोना की वजह से राष्ट्रमंडल देशों के बीच व्यापार में करीब 10.1 पर्तिशत गिरवाट आई और $345 मिलियन घाटे का अनुमान लगाया गया। जबकि कोरोना के परिदृश्य में आने से पूर्व व्यापार में 21 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद जताई गई थी। कोरोना से पूर्व 2019 में भारत ने 323 बिलियन डॉलर (कुल निर्यात का 12.90 प्रतिशत) मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया था। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इन देशों के साथ हमारे व्यापारिक संबंधों के महत्व को समझते हुए फिक्की के आयोजन में साफ किया कि हम जल्द ही इन देशों की भारत के साथ कोरोनाकाल में बंद हुई उड़ानों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नई एयर-कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे, ताकि वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सा और महत्व में वृद्धि की जा सके।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

6 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

6 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

6 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago