ग्वालियर, 05 अगस्त। कलेक्टोरेट की निर्वाचन शाखा में पदस्थ एक लिपिक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक अपनी दो बेटियों, एक बेटा व पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। गुरुवार रात 2 बजे धमाके की आवाज से परिजन की नींद टूटी, तभी रक्तरंजित अवस्था में परिवार के मुखिया को देख कोहराम मच गया। उनके हृदय के नीचे पेट में गोली लगी थी। मुंह से भी रक्तश्राव हो रहा था। पेट में लगी गोली के अलावा सीने में भी कई जगह छर्रे लगे हुए थे, नतीजतन मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही मौके पर पुहंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को निगरानी में लेकर जांच की। प्रारंभिक पड़ताल में मौके से कोई हथियार नहीं मिला है। हालांकि पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मान रही है।
खाना खाकर सब एक ही कमरे में सोए, रात 2 बजे हुआ धमाका
थाटीपुर के तृप्ति नगर निवासी 58 वर्षीय रविदत्त दुबे कलेक्टोरेट के निर्वाचन शाखा में लिपिक हैं। बुधवार रात वह खाना खाकर अपने परिवार के साथ सोए थे। कमरे में उनकी पत्नी भारती, बड़ी बेटी कृतिका, छोटी 17 बेटी वर्षीय सलोनी और 12 वर्षीय बेटा रूपेन्द्र सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक कमरे में धमाके की आवाज आई और जब सभी जाग गए। बिस्तर पर रविदत्त के पेट व मुंह से खून निकल रहा था। नब्ज टटोली गई तो पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुका थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में परिजन यह नहीं बता पा रहे हैं कि गोली कैसे लगी है। परिवार के साथ कमरे में सोने वाला पालतू कुत्ता पुलिस को छत पर बैठा मिला, जबकि छत के दरवाजा बंद मिला। इस परिजन आशंका जता रहे हैं कि रात को घूमता रहने वाला पालतू हो सकता है किसी आवाज को सुनकर छत पर गया हो और हवा से दरवाजा बंद हो गया हो।
हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी, पुलिस मान रही आत्महत्या
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…