EOW के छापे में PWD के SDO के पास मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति आधा दर्जन से ज्यादा फ्लैट-प्लॉट्स, 25 बीघा जमीन और लाखों के जेवरात

ग्वालियर, 09 जुलाई। लोकनिर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी रविंद्र सिंह कुशवाह के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की छापामार कार्रवाई में ही करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति के सुबूत मिले हैं। लोकनिर्माण विभाग के  अभियंता की संपत्ति ग्वालियर, डबरा से भोपाल तक फैली हुई बताई गई है, जिसमें कई स्थानों पर प्लॉट, फ्लैट और मकान, करीब 4 लाख रुपए की नगदी और ढाई सौ ग्राम से ज्यादा वजनी सोने के जेवरात भी मिले हैं। EOW ने ये कार्रवाई एक गुमनाम शिकायत की जांच पड़ताल के बाद की है। गौरतलब है कि इस अधिकारी के ठिकानों पर पहले भी छापा डाला जा चुका है। ग्वालियर से भोपाल तक बिखरा मिला PWD के SDO का बेनामी साम्राज्य….

ग्वालियर में पदस्थ पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी (SDO) रविंद्र कुशवाहा के पास बेनामी संपत्ति की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने पूरी तैयारी के साथ  शुक्रवार सुबह छापामार कार्रवाई की। जांच पड़ताल करने के दौरान टीम को करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति का पता चला है। जांच के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को पता चला है कि पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र कुशवाहा ने काफी संपत्ति अर्जित कर रखी है।

रविंद्र का भोपाल पटेल नगर में फ्लैट, ग्वालियर में वसंत कुंज में दो फ्लैट, पीएचई कॉलोनी में एक प्लॉट, गुड़ी गुड़ा का नाका पर एक प्लॉट, डीबी सीटी में एक मकान जिसे तुड़वाकर आधुनिक व आलीशान तरीके से रिनोवेट किया गया है, डबरा के गांव समुदन में 25 बीघा कृषि भूमि, गणेश कॉलोनी डबरा में 30 लाख का मकान, बिलौआ में 50 बीघा जमीन खरीद कर बेची गई संपत्तियां शामिल हैं। अभी तक ईओडब्ल्यू की टीम को करीब 20 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति होने की जानकारी मिली है। छापे के दौरान एसडीओ के घर से 3 लाख 70 हजार रुपए की नगदी और ढाई सौ ग्राम सोना मिला है। फिलहाल EOW की टीम पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र कुशवाहा की संपत्तियों जानकारियां जुटा रही है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

16 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

19 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

19 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

19 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

19 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

19 hours ago