लॉकडाउन में निकले थे ड्रग खपाने, चैकिंग हुई तो मिली पांच लाख की स्मैक

ग्वालियर, 10 अप्रेल। ग्वालियर में शुक्रवार शाम 6 बजे से लॉकडाउन लागू है। पुलिस इसे लागू कराने में जुटी हुई है। इंदरगंज पुलिस शिंदे की छावनी इलाके में चेकिंग कर रही थी तभी दो शातिर बदमाश अपने ड्रग-डिलीवरी के लिए उधर से गुजरे। चैकिंग के दौरान उनके कब्जे से करीब 5 लाख की स्मैक बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अलग-अलग थानों में बदमाशों के विरुद्ध दर्जनों मामले दर्ज हैं। बदमाशों पर एक पिस्टल भी थी, पुलिस ने उनके वाहन और पिस्टल भी जप्त कर लिए। रजिस्टर्ड अपराधी लॉकडाउन में निकले थे ड्रग की खेप खपाने, पकड़े गए…..

शहर में पुलिस लॉकडाउन के चलते चैक-पॉइंट्स पर मुस्तैद है। शुक्रवार शाम शिंदे की छावनी के शान-ओ-शौकत पर लगे चैक-पॉइंट पर पुलिस ने एक पल्सर बाइक और एक जुपिटर पर को रोका। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास करीब पांच लाख रुपए की 46 ग्राम स्मैक और एक 32 बोर की पिस्टल मिली। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला वह आशीष और मोनू तोमर हैं, उनके विरुद्ध शहर के पुलिस थानों में करीब 53 छिटपुट आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लॉकडाउन के सूनेपन में ड्रग की डिलीवरी के लिए जा रहे थे, हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हो सका है कि डिलीवरी कहां होनी थी। पुलिस उनके वाहनों के बारे में भी यह जानने छानबीन कर रही है कि वाहन चोरी के तो नहीं हैं।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

17 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

23 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

28 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

31 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

34 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

38 mins ago