VIDEO:कांग्रेस में ‘चेंबर’ की लड़ाई, ग्वालियर की महिला अध्यक्ष ने प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिख कर मांगा अलग चेंबर

ग्वालियर, 05 अप्रेल। मध्यप्रदेश में सत्ता खोचुकी कांग्रेस में कभी गुटबाजी सड़क पर आ रही है, तो कभी महिला व पुरुष पदाधिकारी आमने सामने आ रहे हैं। सत्ता के हाशिए पर चल रही कांग्रेस की ग्वालियर इकाई में अब केबिन की लड़ाई शुरू हो गई है। जिला कांग्रेस समिति की महिला इकाई की अध्यक्ष रुचि राय ठाकुर का आरोप है कि वरिष्ठ नेतृत्व के सामने कार्यालय में अलग केबिन बनाने की सहमति के बावजूद ऐन वक्त पर समिति के अध्यक्ष ने मना कर दिया है। महिला इकाई की अध्यक्ष ने इस संबंध में कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई की अध्यक्ष मांडवी चौहान व प्रदेश समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपनी शिकायत भेज दी है। इसके साथ ही रुचि राय जल्द ही पार्टी हाई कमान से भी गुहार लगाएंगीं। महिलाओं को सबके सामने समस्या बताने में होती है झिझक, अलग चेंबर में कह सकेंगी अपनी बात….  

ग्वालियर में जिला कांग्रेस समिति की महिला इकाई की अध्यक्ष रुचि राय ठाकुर ने आधी आबादी की समस्याएं सुनने के लिए कांग्रेस भवन में अलग चेंबर की मांग की है। सोमवार को संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए रुचि राय ठाकुर ने बताया कि दरअसल महिलाओं से जुड़ी समस्याएं संवेदनशील होती हैं, और महिलाएं अपनी परेशानियां हर किसी के सामने जाहिर नहीं कर सकतीं। रुचि राय ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर वरिष्ठ नेतृत्व के सामने जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने भी सहमति जताई थी। लेकिन, जब प्रस्ताव पर अमल करने की प्रक्रिया शुरू की तो वह पूरी तरह मुकर गए। रुचि राय की शिकायत के संबंध में जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने तल्ख अंदज में कहा कि रुचि राय ठाकुर के पहले भी कांग्रेस कार्यालय से ही चलती थी, लेकिन उनकी कोशिश सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करना, और पार्टी के लिए संकट बढ़ाना है।

रुचि राय–इनकार से उजागर हुई स्थानीय नेतृत्व की महिलाओं के प्रति मानसिकता

रुचि राय का आरोप है कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने इसे स्वीकार करने के बावजूद जिला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा इससे मुकर गए। रुचि राय के अनुसार इस इनकार से आधी आबादी के हक के संबंध में स्थानीय नेतृत्व की मानसिकता उजागर हो रही है। जबकि जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के अनुसार कांग्रेस कार्यालय में केबिन केवल उनके पास ही है वह सब कार्यकर्ताओं की बात सुनते हैं। अलग से महिला कांग्रेस के लिए केबिन बनाने के लिए कोई सहमति नहीं हुई है। बहरहाल, कांग्रेस के इस चेंबर वार पर सियासी गलियारों में चटखारे लिए जा रहे हैं।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

20 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

23 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

23 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

24 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

24 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

24 hours ago