बिकरू में पुलिस टीम पर क़हर बन टूटी गैंग्स्टर विकास दुबे की बंदूकें भिण्ड के टशनबाजों ने खरीदीं, अब चढ़े उत्तरप्रदेश STF के हत्थे

भिण्ड, 06 मार्च। उत्तरप्रदेश के गैंग्स्टर विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू कांड में जिन बंदूकों का इस्तेमाल पुलिस अफसरों और जवानों के हत्याकांड में किया था, उन्हें भिंड टशनबाज हथियार प्रेमियों ने खरीद लिया था। शनिवार शाम भिंड पुलिस ने बंदूकें खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हे ये बंदूकें एनकाउंटर में मारे गए गैंग्स्टर विकास के भाई दीपक दुबे ने बेची थीं। पुलिस ने आरोपियों से एक चेस्टर अमेरिकन सेमी ऑटोमेटिक बंदूक और एक 12 बोर डबल बैरल बंदूक बरामद की है। भिंड के टशनबाजों ने खरीदी गैंग्स्टर विकास की बिकरू कांड की बंदूकें….

उत्तरप्रदेश के कानपुर के गैंग्स्टर विकास दुबे ने जिन बंदूकों से बिकरू गांव में UP पुलिस के अफसरों और जवानों पर गोलियां बरसाईं थीं, उन्हें कानपुर STF तलाश रही थी। इस सिलसिले में STF की टीम कई बार ग्वालियर और भिंड में गोपनीय दबिश दे चुकी थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं आ रहा था। इसी मामले में भिंड में  डिडी निवासी मनीष यादव उत्तरप्रदेश STF के हत्थे चढ़ा, मनीष ने स्वीकार कर लिया कि उसी के जरिए दीपक यादव ने विकास की बंदूकें बेची थीं।  

उत्तरप्रदेश STF की सुरागदेही पर भिंड पुलिस ने दबोचे हथियारों के तस्कर व खरीदार

कानपुर STF दोबारा भिंड आकर आरोपियों को पकड़ती उससे पहले ही भिंड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शास्त्री नगर निवासी आकाश कुशवाह उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर उसके पास से गैंग्स्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे से खरीदी गई 12 बोर की डबल बैरल बंदूक बरामद कर ली। पूछताछ में जग्गू ने बताया कि विकास की दूसरी अमेरिकन मेड सेमी ऑटोमेटिक राइफल मेहगां के दैवरी हगांव निवासी अभिषेक पुत्र राजेंद्र शर्मा ने खरीदी थी। मेहगांव पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर दूसरी बंदूक को भी बरामद कर लिया। विकास की 12 बोर की दुनाली बंदूक 30 हजार जबकि सेमी ऑटोमेटिक बंदूक तीन लाख में बेची गई थी। सूत्रों के मुताबकि दोनों को यह हथियार डिडी निवासी मनीष यादव के माध्यम से  बेचे गए थे। बिकरू कांड के हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी अभिषेक शर्मा करीब डेढ़ साल पहले भिण्ड में जिला न्यायालय के मालखाना से चोरी हुई 14 बंदूकों के मामले में भी आरोपी है, और पैरोल पर चल रहा है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

5 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

8 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

8 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

8 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

8 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

8 hours ago