उमा भारती बोलीं–शराब बंदी आंदोलन नहीं अभियान है, नशामुक्ति के शिवराज सिंह के बयान से पूरी तरह सहमत

ग्वालियर, 22 फरवरी। ग्वालियर ट्रांजिट-विजिट के दौरान सोमवार दोपहर भाजपा की फायरब्रांड उमा भारती का शराब बंदी पर रुख कुछ नरम सा होता नज़र आया। संवाद माध्यमों से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराबबंदी पर अपने आग्रह को आंदोलन नहीं अभियान करार दिया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सहमत हैं, लेकिन राजस्व के विकल्प तलाशने के प्रदेश सरकार के प्रायासों के साथ प्रदेश को नशामुक्त करने का मेरा अभियान भी जारी रहेगा। उमा का शराबबंदी आंदोलन अब बना अभियान….

उमा भारती के शराबबंदी के बयान का जैसे ही कांग्रेस ने समर्थन किया मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सांसत में आ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शराबबंदी की जगह प्रदेश को नशामुक्त करने के अभियान पर जोर दिया। इसके बाद उमा भारती की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से हुई और उनके तेवरों की तेजी गायब हो गई। उमा भारती ने अपने आंदोलन को अभियान का जामा पहना दिया, और राजस्व को गरीबों के कल्याण में जुटी प्रदेश सरकार की जरूरत बताया।

ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश सरकार को शराब से करीब 14 हजार करोड़ का राजस्व मिलता है। उमा भारती के अनुसार गरीबों और महिलाओं को नुकसान अवैध और जहरीली शराब से होता है, और इससे राजस्व की हानि भी होती है। प्रदेश को राजस्व तो अच्छी और कानूनी तौर पर बेची जा रही शराब से ही मिलता है, जो गरीबों के हित में संचालित योजनाओं के काम आता है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago