ब्लैक-बोर्ड पर लिखा ‘मंथन फिनिश’,और दो सहपाठियों को मार दी गोली, टीचर से कहा था मैं पागल हो रहा हूं

झांसी, 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश में झांसी के बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में शुक्रवार दोपहर क्लासरूम में घुसकर एक सहपाठी को और दूसरी को उसके घर में घुस कर गोली मारने वाले मंथन ने वारदात से पहले ब्लैक-बोर्ड पर लिखा था-मंथन फिनिश। क्लासरूम में धमाका कर वह भाग गया। इसके बाद वह कॉलेज से कुछ ही दूरी पर स्थित मिशन कंपाउंड के एक घर में पहुंचकर बाहर बैठी एक दूसरी सहपाठी को भी गोली मार दी। दोनों विद्यार्थियों की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक-एक कर दो सहपाठियों को मारी गोली, खुद को फिनिश करने से पहले पकड़ा गया….

उत्तरप्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार दोपहर बुंदेलखंड महाविद्यालय के एक छात्र ने दुस्साहसिक तरीके से क्लास रूम में पढ़ रहे सहपाठी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर को गोली मार दी। इसके बाद उसने सीपरी थाना क्षेत्र स्थित गोंदू कंपाउंड चाणक्यपुरी कॉलोनी पहुंचकर कॉलेज की ही एक सहपाठी कृतिका की गोली मारकर हत्या कर दी। कृतिका और हुकुमेंद्र की हत्या के बाद आरोपी मंथन खुद को भी गोली मारकर खत्म करना चाहता था। पुलिस फिलहाल मंथन से पूछताछ कर रही है, अभी हत्याओं की वजह सामने नहीं आई है।

योजना बनाकर घुसा था कक्षा में, आते ही ब्लैकबोर्ड पर लिखा मंथन फिनिश

क्लासरूम में वो इसका पूरा प्लान तैयार कर दाखिल हुआ था। यही वजह थी कि घटना से पहले उसने ब्लैक बोर्ड पर ‘मंथन फिनिश’ भी लिखा था। हालांकि खुद को मारने के लिए उसने जैसे ही पिस्टल लोड करने की कोशिश की, भीड़ ने उसे पकड़ लिया था। मंथन सेंगर क्लासरूम में कम ही आया करता था।  वह NCC का अनुशासित कैडेट था। शुक्रवार को कक्षा में महज छह ही विद्यार्थी थे। आगे की पंक्ति खाली थी, और मंथन अक्सर यहीं बठता था। इसके बावजूद वह मथुरा के  हुकुमेंद्र गुर्जर के पीछे दूसरी पंक्ति में बैठ गया। पीरियड पूरा होने के बाद शिक्षिका के बाहर जाने के बाद उसने ब्लैक बोर्ड पर ‘मंथन फिनिश’ लिखा और फिर से पीछे आकर बैठ गया। किसी ने भी ब्लैक बोर्ड पर मंथन के लिखे पर गौर नहीं किया। हुकुमेंद्र के पीछे बैठते ही उसने जैकेट के भीतर छुपाई पिस्टल निकाली और फायर झोंक दिया। हुकुमेंद्र कक्षा की टेबल पर ही धराशायी हो गया। धमाके से हुई अफरातफरी में कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही  मंथन पिस्टल हाथ में लेकर महाविद्यालय परिसर से बाहर निकल गया। मंथन शार्टकट रास्ते से कृतिका के घर पहुंचा। कृतिका घर के बाहर दादी के कुर्सी पर बैठी थी। मंथन ने अचानक पहुंचकर कृतिका को गले में सटाकर गोली मार दी और गली में आगे की ओर भाग गया। यहां वह रास्ता भटकर कर फिर पीछे लौटा, कृतिका के पिता सुजीत ने उसे पकड़ लिया। मंथन ने खुद को गोली मारने की नीयत से एक बार फिर पिस्टल लोड करने की कोशिश की, उसके पास दो कारतूस थे, लेकिन  सुजीत के पड़ोसी और रिटायर्ड ऑडिटर शिवनारायण मिश्रा ने उसका हाथ पकड़ लिया।

मंथन बोला–मैं पागल हो रहा हूं, शिक्षका ने कहा था कक्षा के बाद आना, काउंसिलिंग दूंगी  

वारदात वाले दिन एक कक्षा पहले मंथन सेंगर ने शिक्षिका से कहा था–मैं पागल हो रहा हूं, मुझे काउंसलिंग चाहिए। शिक्षिका ने कहा कि पीरियड के बाद मुझसे मिलना। इस दरम्यान शिक्षिका ने अहं को शांत करने के विषय पर अपना व्याख्यान भी दिया, जिसे मंथन ने सुना भी, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ज्ञातव्य है कि मंथन व मारे गए सहपाठी MA मनेविज्ञान के विद्यार्थी थे। 

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

59 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

4 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

5 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

5 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

5 hours ago