मायके में विवाहेतर संबंधों के शक पर पत्नी का घोंट दिया गला, बुलाने पहुंचा भाई तो बिस्तर पर मिला बहन शव

ग्वालियर, 15 फरवरी। जिले के डबरा में अमरापुरा गांव की 25 वर्षीय लल्लो देवी को पति ने रविवार रात गला घोंट कर मार डाला। सुबह लल्लो का भाई जीजा किसी काम के लिए बुलाने पहुंचा तो बिस्तर पर बहन का शव मिला, बहनोई फरार था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू की तो हत्यारा पति बस स्टैंड पर पकड़ा गया। उसने जुर्म कुबूल कर लिया। हंस-हंस कर लोगों से करती थी बातें, पति को शक था कि पत्नी के हैं विवाहेतर संबंध गला घोंट कर मार डाला….

लल्लो का विवाह डबरा के रामअख्तयार पाल से हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। रामअख्त्यार को पत्नी का हर किसा से हंस-हंस कर बात करना पसंद नहीं था। उसे शक था कि लल्लो के पराये पुरुषों से अवैध संबंध हैं। इस पर दोनों में बहस होती रहती थी। आठ दिन पहले भी पति-पत्नी में इसी तरह की बहस छिड़ी और गुस्से में लल्लो बच्चों को लेकर अपने मायके में आ गई थी। दो दिन बाद पति रामअख्त्यार भी वहीं पहुंच गया था। रविवार रात खाना खाने के बाद दोनों के बीच फर बहस हुई, बाद में वह अपने कमरे में सो गए। रात करीब 12 बजे राम अख्तयार पत्नी के पास पहुंचा। उसने पहले दोनों बच्चों को सुलाया, और फिर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह वहां से चुपचाप फरार हो गया।

भाई पहुंचा तो बिस्तर पर मृत मिली बहन

सोमवार सुबह लल्लो का भाई, रामअख्तयार को किसी के लिए बुलाने पहुंचा। काई बार बुलाने के बाद भी न तो लल्लो की आवाज आई न ही उसके पति की। इस पर भाई अंदर चला गया, वहां बहन का शव बिस्तर पर पड़ा था, पति गायब था। उसने पुलिस को तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान ही पुलिस को आरोपी रामअख्तयार डबरा बस स्टैंड पर बैठा मिल गया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रामअख्त्यार ने अपराध स्वीकार कर लिया, उसका आरोप है कि पत्नी के अवैध संबंध थे। बीते हफ्ते भर से उसे बच्चों के भविष्य की याद दिलाकर समझाने का प्रयास कर रहा था। पत्नी समझ नहीं रही थी तो गुस्से में गला घोंटकर हत्या कर दी।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

18 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

21 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

21 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

22 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

22 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

22 hours ago