गणतंत्र दिवस की तैयारियों में मुस्तैद पुलिस, पेट्रोल पंप कर्मचारी को बट मार दिन दहाड़े तीन लाख लूट ले गए

ग्वालियर, 25 जनवरी। शहर में गणतंत्र दिवस की वजह से पुलिस हाइ-अलर्ट पर है, लेकिन दुस्साहसी बदमाशों ने दिन दहाड़े पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मिलावली पेट्रोल पंप पर पिस्टल की नोक पर तीन लाख रुपए की सनसनीखेज लूट को अंजाम दे दिया। पेट्रोलपंप कर्मचारी को दहशत में लाने के लिए बदमाशों ने फाइरिंग के साथ पिस्तौल के बट से उसे लहूलुहान भी कर दिया। बदामाशों का दुस्साहस CCTV कैमरों में दर्ज हो गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।

दिनदहाड़े लूट का दुस्साहस

शहर मे पुरानी छावनी स्थित महेश परसेडिया के मिलावली स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह 10 बजे पंप पर कर्मचारी ही थे मालिक अपने घर पर ही थे। सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने आसपास का माहौल देख अचानक कर्मचारी पर धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने कर्मचारी को डराने के लिए फाइरिंग की, और उसे बट मार कर गिरा दिया। बदमाशों ने बट से पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया और दराज में रखे करीब ₹3.25 लाख रुपए लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शहर में नाकेबंदी कर दी, लेकिन सफेद मोटरसाइकिल और उस पर लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

CCTV फुटेज में नजर आए बदमाश

पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में इस वारदात को रिकॉर्ड किया गया है। फुटेज में तीन बदमाश हैं, और सभी ने चेहरे पर साफी बांध कर अपनी पहचान छिपाई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

12 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

15 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

15 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

15 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

15 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

15 hours ago