ग्वालियर, 21 जनवरी। जिले के मोहना थाना क्षेत्र में श्यामपुर गांव निवासी मिथुन ने बुधवार रात नशे की हालत में रॉड से पत्नी अनीता की पिटाई की। परिणामस्वरूप गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहना के श्यामपुर में अंबाह निवासी केशव बाल्मीकि ने अपने पिगरी फार्म पर काम करने वाले उसके रिश्तेदार मिथुन को कुछ पैसे दिए थे। उसने उन पैसों से छक कर शराब पी औऱ मीट खाया। देर रात लौटकर अपने कमरे पर पहुंचा तो पत्नी से विवाद हुआ। नशे की पिनक में मिथुन ने गर्भवती पत्नी अनीता की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। पिटाई से अनीता के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। पत्नी के मरते ही मिथुन का नशा हिरन हो गया, वह मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे बुधवार रात ही गिरफ्तार कर लिया।
घर बेचना पड़ा फिर भी शादी का बिचौलिया मांग रहा था 50 हजार
पिगरी फार्म के मालिक केशव बाल्मीकि ने बताया कि लॉकडाउन के समय ही मिथुन की शादी अनीता से हुई थी। पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मिथुन ने हत्या की वजह नशे की अधिकता होना स्वीकार कर लिया है, लेकिन यह भी बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही पत्नी अनीता से उसका झगड़ा शुरू हो गया था। पत्नी से विवाद शादी कराने वाले बिचोलिये को 50 हजार रुपए देने की बात पर होता था। मिथुन का आरोप है कि पत्नी ने जबलपुर में रहने वाले बिचौलिये को देने के लिए उसका घर तक बेचने पर मजबूर कर दिया, इसके बावजूद उसे 50 हजार रुपए और देने पर झगड़ा करती थी।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…