फांसी के फंदे पर मिली BJP नेता: FB पर लिखा–घायल नागिन, घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए

उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। भाजपा महिला मोर्चे जिला महामंत्री की मृत्यु की सूचना से जिले में खलबली मच गई। घटना के बाद से उनके पति और भाजपा नेता दीपक सिंह गौर घर से अनुपस्थित हैं,  उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई। प्रारंभिक अन्वेषण में पुलिस को  श्वेता सिंह का विगत रात्रि का व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट मिला। स्टेटस में श्वेता सिंह गौर ने लिखा–घायल नागिन, घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मृत भाजपा नेत्री के आवास पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Did you find the information you were looking for on this page?

0 / 400