26 वर्ष के हुए महाआर्यमान सिंधियाः पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक रूप से मनाएंगे जन्मदिन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्णय लिया है कि उनके पुत्र महाआर्यमन अपना 26वां जन्मदिन ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मनाएं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इस निर्णय के पीछे दो कारण माने जा रहे हैं। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं के बीच रहने से आर्यमान का कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बढ़ेगा साथ ही कार्यकर्ताओं से मेलजोल से उनकी राजनीतिक समझ बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं के बीच आर्यमान की पैठ बनने से पिता ज्योतिरादित्य के राजनीतिक अभियानों में अच्छी तरह सहयोग कर सकेंगे।
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed