जानिए, कैसे 6 दिन में 2 शादियां कर, लाखों का दहेज समेट रफूचक्कर हुआ दूल्हा, दुल्हनें करती रहीं इंतजार

इंदौर, 20 दिसंबर। अब तक लोग लुटेरी दुल्हनों की ख़बरों से ख़बरदार होते रहे। कुछ NRI दूल्हे भी सुने गए जो विवाह कर दुल्हन को देश में छोड़ परदेश उड़ गए। एक साथ दो दुल्हनों को दगा देकर रफूचक्कर हुए मूसाखेड़ी इंदौर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हे ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक नायाब पटकथा पेश कर दी है। पुलिस ने दोनों दुल्हनों के परिजनों की शिकायत दर्ज कर दगाबाज दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। 6 दिन में दो लड़कियों को दुल्हन बना विदा कराई, और दहेज समेट हो गया रफूचक्कर…

इंदौर के इस शातिर ने ने मात्र छह दिन में दो दुल्हनों को साथ बाकायदा बारात ले जा कर धूमधाम से शादी की। दोनों के साथ सुहागरात मनाई औऱ दोनों ससुरालों से मिला लाखों का दहेज समेट कर गायब हो गया। कारनामा उजागर होने के बाद से न उसका पता चल रहा है और न उसके मोबाइल की घंटी बज रही है। खंडवा निवासी पहली दुल्हन के परिजनों ने 20 दिसंबर को धोखेबाज दूल्हे के विरुद्ध शिकायत कर दी है।

मध्यप्रदेश में खंडवा के कहारवाड़ी बजरंग चौक निवासी मोहन पांचाल की 25 साल की बेटी पूजा का विवाह मूसाखेड़ी इंदौर निवासी नवीन पांचाल के साथ चार माह पहले तय हुआ था। खंडवा में 2 दिसंबर को बारात और गाजेबाजे के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। समारोह में दोनों के माता-पिता समेत रिश्तेदार व दोस्त भी शामिल हुए थे। इकलौती बेटी होने के कारण विवाह में पूजा के माता-पिता ने गृहस्थी का हर सामान समेत करीब 10 लाख रुपए का दहेज दिया। धूमधाम से विवाह के बाद इकलौती बेटी को ससुराल विदा कर दिया। दुल्हन बनी पूजा ससुराल इंदौर पहुंच गई। सुहागरात के दूसरे दिन पति नवीन ने पूजा से किसी काम से भोपाल जाने के लिए कहा, और उसे मायके जाने की हिदायत दे खुद दूसरी शादी की तैयारी में जुट गया।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago