ग्वालियर, 18 दिसंबर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका निशा बाथम इस बार नगर निगम पार्षद के चुनाव की तैयारियों में जुटी थी। निशा ने वार्ड क्रमांक 27 चुनाव प्रचार की सामग्री भी छपवा ली थी।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक निशा बाथम चुनाव में नामांकन के लिए जरूरी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मायके झांसी गई थी। प्रमाण पत्र बनवा कर वह मंगलवार को ही ससुराल लौटी थी। निशा के पति नरेंद्र बाथम केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी हैं। गुरुवार दोपहर नरेंद्र ड्यूटी पर था और बेटा अपनी कैफे शॉप पर था, घर में निशा अकेली थी। निशा का शव फांसी पर लटका देख परिजन अचंभे और दुख से भर गए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…
इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…
बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…
मॉस्को। आज दुनिया चांद पर पहुंच गई और रोज नई नई तकनीक इजात की जा…
कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…
तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…