ग्वालियर, 20 नवंबर। छह महीने पहले नगर निगम की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही चाइना बेस्ड ईको ग्रीन कंपनी को टर्मिनेट करने के बाद एक बार फिर नगर निगम प्रशासन इसी विवादित कंपनी को दोबारा सफाई की जिम्मेदारी सौंपने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इसका विरोध किया शुरू हो गया है।
दरअसल शहर की सफाई व्यवस्था लंबे अरसे से छिन्न-भिन्न पड़ी है। पिछले असेसमेंट में जैसे-तैसे शहर की ग्रेडिंग में सुधार देखाई दिया था, लेकिन लग रहा कि ग्वालियर एक बार फिर देश की सबसे प्रदूषित स्मार्ट सिटीज में शामिल होने जा रहा है। कई बार सफाई का काम बंद कर देने, तो कभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं करने पर नगर निगम प्रशासन ने कंपनी के करार को टर्मिनेट कर दिया था। इसके बाद सफाई की व्यवस्था खुद नगरनिगम के कंधों पर जाना चाहिए थी, लेकिन नगर निगम उसमें सफल नहीं रहा है।
माना जा रहा था कि उपचुनाव संपन्न होने के बाद अब दोबारा निविदाएं आमंत्रित कर किसी दूसरी कंपनी को शहर की सफाई व्यवस्था सौंपी जाएगी, लेकिन निविदाएं आमंत्रित करने की बजाय एक बार फिर ईको ग्रीन कंपनी पर निगम प्रशासन मेहरबान होता दिख रहा है। हालांकि निगम प्रशासन का कहना है, कि नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन उसमें कुछ समय लगेगा, इसलिए फिलहाल इको ग्रीन कंपनी से काम लेने पर विचार किया जा रहा है।
येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…
इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…
बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…
मॉस्को। आज दुनिया चांद पर पहुंच गई और रोज नई नई तकनीक इजात की जा…
कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…
तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…