खबर खबरों की डेस्क, 10 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान अब लगभग निर्णायक हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक NDA बहुमत के आंकड़े 122 के पार पहुंच गया है। देर शाम जब 4.10 करोड़ मतों में से 2.56 करोड़ मतों की गिनती पूरी हो चुकी थी, NDA 123 और महागठबंधन 112 सीटों पर आगे चल रहा था। इनमें भाजपा 72, जदयू 43, राजद 74, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे चल रहा था। हालांकि राजद का दावा बना रहा कि बिहार ने बदलाव कर दिया है और महागठबंधन की सरकार बनना तय है।
दरअसल शाम 6 बजे तक राजद सरकार के बदलाव का दावा करता रहा क्योकि 18 सीटों पर वह एक हजार से कम मतों से ही पिछड़ रहा था। ज्ञातव्य है कि इस बार बिहार में भाजपा का पूरा अभियान प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे था।
सुबह तेजस्वी का तेज चमका, दोपहर तक दमकने लगा भाजपा का सूर्य
मंगलवार सुबह मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन आगे जाता दिखाई दिया, सुबह 9 बजे तक उनकी बढ़त से लगने लगा था कि बिहार में परिवर्तन होने को है, किंतु 10 बजे के बाद परिदृश्य परिवर्तित हो गया। बाजी पलटी और NDA को 120 सीटें मिलने के संकेत मिलने लगए। अगले चरणों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, और अकेले बहुमत के 122 के आंकड़े को छूने लगी। लगने लगा कि मतदाता पर मोदी का असर तो है, लेकिन नीतिश के प्रति कुछ नाराजगी है, इसलिए महगठबंधन को इतनी सफलता मिल रही है।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,14 May '25 India’s retail inflation eased to a six-year low…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,13 May’25 India’s ascent as a global hub for Global Capability…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 May’25 Heightened geopolitical tensions threaten to unravel Pakistan’s fragile economic…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 May’2025 The United States is expected to seek significant changes…
Gwalior Khabar Khabaron Ki,05 May'25 In a ceremony marked by tradition and reverence, senior IPS…
Ira Singh Khabar khabaron Ki,4 May'25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) injected Rs4,223 crore into Indian…