MP By Election Result 2020: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के रुझान, भाजपा को निर्णायक बढ़त

ख़बर खबरों की डेस्क, 10 नवंबर। मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कराए गए उपचुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में अब तक की स्थिति में 15 सीटों पर भाजपा, 11 पर कांग्रेस और दो पर बसपा आगे चल रही है। सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर मतगणना शुरू कर दी गई है। फिलहाल रुझानों में भाजपा के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। मतणगना के लिए ग्वालियर-भिंड और मुरैना में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सबसे जल्दी रिजल्ट अनूपपुर जिले से आने की उम्मीद है। यहां 18 राउंड में काउंटिंग होगी। सबसे लेट ग्वालियर के रिजल्ट आएंगे। यहां 32 राउंड काउंटिंग होगी। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इस बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए प्रत्येक राउंड में 14-14 टेबल होंगी।

प्रदेश में 46619 पोस्टल बैलेट डाले गए हैं। सबसे ज्यादा 3675 मेहगांव में और सबसे कम 491 करैरा में पड़े हैं। अनूपपुर में सबसे कम 18 राउंड हैं, इसलिए यहां नतीजा सबसे पहले, जबकि 32 राउंड वाली ग्वालियर पूर्व सीट का सबसे बाद में आएगा।

सीटों की संख्या के मायने

  • भाजपा को 20 से ज्यादा सीटें मिलीं तो शिवराज की हैसियत और बढ़ेगी, लेकिन सत्ता और संगठन में सिंधिया का दखल भी ज्यादा हो जाएगा। भाजपा को 10 से 15 के बीच सीटें मिलीं तो सरकार में फैसलों में शिवराज पर संगठन का दबाव बढ़ेगा। इस स्थिति में सिंधिया की प्रदेश में सक्रियता कम रहेगी, जबकि केंद्र में सक्रियता रखनी पड़ेगी।
  • कांग्रेस यदि सिंधिया के गढ़ को धराशायी कर 20 से ज्यादा सीटें हासिल कर लेती है, तो कमलनाथ का कद कांग्रेस में और बढ़ जाएगा। यदि वह सरकार बनाने में कामयाब न हो सके और 10 से 15 सीटें ही मिलीं, तो प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष में से एक पद छोड़ना पड़ेगा।

जीत का गणित
विधानसभा की कुल सीटें-230
(दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के इस्तीफा देने के बाद एक सीट और खाली हो गई है)

  • अब कुल संख्या: 229
  • उपचुनाव: 28 सीटें
  • भाजपा: 107, (बहुमत के लिए 9 सीटें चाहिए)
  • कांग्रेस: 87 (बहुमत के लिए 28 सीटें चाहिए)

पूजा-पाठ के बाद निकली इमरती देवी ने जताया जीत का भरोसा

डबरा विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी का मानना है कि वह इस चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी से 20,000 मतों से भी ज्यादा बढ़त लेकर विजयी होंगी। अचलेश्र्वर महादेव और अपने देवी देवताओं पर भरोसा है कि उनके आशीर्वाद से वे इस चुनाव में भारी बहुमत से विजयी होंगी।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के संसदीय क्षेत्र में निराशा

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के संसदीय क्षेत्र और चंबल की राजधानी कहे जाने वाले मुरैना की पांच सीटों में से चार पर भाजपा को निराशा। मंत्री एदल सिंह कंषाना भी पिछड़े। मुरैना सिटी से बहुजन समाज पार्टी आगे है।

14 मौजूदा मंत्रियों का भविष्य दांव पर

ईवीएम के साथ ही डाक मतपत्र गिने जाएंगे। इस बार 27 हजार उन मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से मताधिकार का उपयोग किया जो 80 साल से अधिक आयु, निशक्तजन या कोरोना संक्रमित या संदिग्ध थे। इस उपचुनाव में 12 मौजूदा मंत्रियों का भविष्य दांव पर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए 22 विधायकों में से 12 इस समय सरकार में मंत्री हैं, दो पूर्व मंत्री भी मैदान में हैं। मध्‍य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के चुनाव काफी महत्‍वपूर्ण बन गए हैं।

14 सीटें, जहां मंत्रियों की किस्मत दांव पर:

सीट किसके बीच मुकाबला कौन आगे
सांवेर तुलसीराम सिलावट (भाजपा) और प्रेमचंद गुड्‌डू (कांग्रेस) तुलसीराम सिलावट
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत (भाजपा) और पारुल साहू (कांग्रेस) गोविंद सिंह राजपूत
ग्वालियर प्रद्यु्म्न सिंह तोमर (भाजपा) और सुनील शर्मा (कांग्रेस) प्रद्यु्म्न सिंह तोमर
डबरा इमरती देवी (भाजपा) और सुरेश राजे (कांग्रेस) इमरती देवी
बमोरी महेंद्र सिंह सिसौदिया (भाजपा) और कन्हैया लाल (कांग्रेस) महेंद्र सिंह सिसौदिया
सुमावली एंदल सिंह कंषाना (भाजपा) और अजब सिंह कुशवाह (कांग्रेस) अजब सिंह कुशवाह
दिमनी गिर्राज दंडोतिया (भाजपा) और रविंद्र सिंह तोमर (कांग्रेस) रविंद्र सिंह तोमर
बदनावर राजवर्धन सिंह (भाजपा) और कमल पटेल (कांग्रेस) राजवर्धन सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी (भाजपा) और मदन लाल चौधरी (कांग्रेस) प्रभुराम चौधरी
पोहरी सुरेश धाकड़ (भाजपा) और हरिवल्लभ शुक्ला (कांग्रेस) सुरेश धाकड़
अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह (भाजपा) और विश्वनाथ सिंह कुंजाम (कांग्रेस) बिसाहूलाल
सुवासरा हरदीप सिंह डंग (भाजपा) और राकेश पाटीदार (कांग्रेस) हरदीप सिंह डंग
मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव (भाजपा) और कन्हाई राम लोधी (कांग्रेस) बृजेंद्र सिंह यादव
मेहगांव ओपीएस भदौरिया (भाजपा) और हेमंत कटारे (कांग्रेस)

16 सालों में 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए

मध्य प्रदेश में 2003 के विधानसभा चुनाव के बाद से 16 सालों में 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए पर यह पहला मौका है, जब एक साथ 28 सीटों के उपचुनाव सत्ता का भविष्य तय करेंगे।

उपचुनाव से जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी का भविष्य तय होगा तो वहीं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का सियासी कद भी आज आने वाले नतीजों से तय हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ये उपचुनाव आसान नहीं है। अब तक के उपचुनाव के परिणामों पर नजर दौड़ाएं तो भाजपा 19 और कांग्रेस 11 सीटों पर विजयी रही है। एक सीट पर समाजवादी पार्टी भी उपचुनाव जीती थी।

चुनाव अपडेट्स:

  • मलहरा से भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी आगे है। वह कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती से 1729 वोट की लीड लिए हैं।
  • देवास की हाट पिपल्या से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी आगे हो गए हैं। वह कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल से 1171 वोट की लीड लिए हैं
  • मुरैना की जौरा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय आगे हैं। वह भाजपा के सूबेदार सिंह से 1374 वोट की लीड लिए हैं।
  • नेपानगर में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा देवी कास्डेकर 8941 वोट से आगे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के रामकिशन पटेल से है।
  • शिवपुरी की करेरा सीट से कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव आगे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव से 2457 वोट से आगे हैं।
  • अम्बाह से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश तीसरे राउंड में फिर आगे हो गए हैं। वह भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव से 1200 से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।
  • ब्यावरा से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र डांगी आगे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार से 9 हजार से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।
  • बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे हैं। वे कांग्रेस की कमल सिंह पटेल से 16 हजार वोट की लीड पर हैं।
  • सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे हैं। वह कांग्रेस के मदनलाल चौधरी से 12000 से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।
  • डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी आगे हैं। वह कांग्रेस के सुरेश राजे से 800 वोट की लीड लिए हैं।
  • ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे हैं। वह कांग्रेस के सुनील शर्मा से 2 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं।
  • ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल आगे हैं। वह कांग्रेस के सतीश सिकरवार से 2 हजार वोट की लीड लिए हैं।
  • आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे हैं। वह 5 राउंड में भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 714 वोट की लीड लिए हैं।
  • भांडेर सीट से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं। वह भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया से 737 वोट की लीड लिए हैं।
  • सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह आगे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी मंत्री एदल सिंह कंसाना से उनका मुकाबला है।
  • अशोकनगर की मुंगावली सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव आगे हैं। वह कांग्रेस के कन्हाई राम लोधी से 6 हजार से ज्यादा की लीड पर हैं।
  • अशोकनगर सीट से भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी आगे हैं। वह कांग्रेस के आशा दोहरे से 5000 वोट की लीड लिए हैं।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…

1 day ago

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

5 days ago

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

6 days ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

2 weeks ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

2 weeks ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

2 weeks ago