डबरा में भाजपा-कांग्रेस कार्यक्रताओं के बीच जम कर मारपीट, पुलिस थाने में हंगामा, चुनाव आयोग को शिकायत

ग्वालियर, 25 अक्टूबर। जिले के डबरा में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी और कोंग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थको के बीच  जनसंपर्क के दौरान जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता घायल हुए है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे और कांग्रेस का पूर्व मंत्री डॉ.विजयलक्ष्मी साधो ने भाजपा पर बौखलाहट में गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भी शिकायत भेजी है। डॉ.साधो ने आशंका जताई है कि राजनीतिक दबाव में काम कर रही स्थानीय पुलिस निष्पक्ष चुनाव कराने में सक्षम नहीं लगती। प्राथमिकी के लिए कांग्रेस ने किया ताने का घेराव….   

प्रत्याशी घोषित होने के बाद से सुर्खियों में बने हुए डबरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान से ठीक एक हफ्ते पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जम कर सिरफुटव्वल हुआ। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। झगड़ा उस समय हुआ जब जनसंपर्क कर रहे दोनों पक्षों का डबरा देहात थाना क्षेत्र के सिरोही बरोठे गाँव में आमना-सामना हुआ। झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। उसने कॉल कर अपने साथियों को बुलवा लिया। कांग्रेस का आरोप है कि उसी भाजपा कार्यकर्ता के साथियों ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को उसके घर में घुसकर मारपीट की। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डबार प्रत्याशी सुरेश राजे से साथ थाने का घेराव किया। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे और भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह परिहार की शिकायत दर्ज कर ली गईं हैं।

बौखलाहट में हैं भाजपा कार्यकर्ता, चुनाव आयोग से गुहार सुनिश्चत कराएं निष्पक्ष चुनाव–डॉविजयलक्ष्मी साधो

डबरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी हार सामने देख बौखला रहे हैं। कांग्रेस की चुनाव प्रभारी डॉ.विजयलक्षमी साधो ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। थाना परिसर में हंगामा करने के वावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत आसानी से दर्ज कर ली गई, जबकि कांग्रेस की शिकायत तब दर्ज की गई जब हमने थाने का घेराव किया। डॉ.साधो ने चुनाव आयोग को भी वाकए की शिकायत की है, और आशंका जताई है कि स्थानीय पुलिस के रवैये से के जारी रहते निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव हो सकेंगे।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

18 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

21 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

21 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

21 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

22 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

22 hours ago