मुरैना, 24 अक्टूबर। जिले की सुमावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश सरकार के पीएचई मंत्री ऐदलसिंह कंसाना के समर्थन में ब्राह्मण समाज और पाल समाज के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मुरैना पहुंचे। उनके साथ पाल बघेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैतान सिंह पाल भी मौजूद थे। सुमावली विधानसभा में उन्होंने आम सभा को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कांग्रेस को वोट जाएगा तो वह विपक्ष में जाएगा- नरोत्तम मिश्रा…
इस दौरान प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा,कि मैंने और ऐदल सिंह कंसाना ने भाजपा की सरकार बनाई है। यह उपचुनाव सरकार बनाने का नहीं है। यह चुनाव सरकार चलाने का चुनाव है। इसलिए चुनाव जीतना बहुत जरूरी है। प्रदेश के गृह मंत्री ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा, कि कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए पूरी 28 सीट चाहिए। कभी ऐसा हुआ है, कि किसी स्टूडेंट हो 100 में से 100 नंबर मिले हो। उन्होंने जनता से कहा, कि ना गद्दारी की चिंता करना, ना वफादारी की। चिंता करना तो अपने आने वाली पीढ़ी की और सुमावली की। क्योंकि अगर कांग्रेस को वोट जाएगा तो वह विपक्ष में जाएगा। और विपक्ष की तो हेडपंप का बायसर बदलने के लिए मिस्त्री भी नहीं मानता।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जयचंद से की तुलना…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जयचंद से तुलना की है और तीखा हमला करते हुए कहांं,कि कश्मीर में धारा 370 भारत माता के सिर पर कलंक था। इसी धारा 370 के चलते पाकिस्तानी आतंकवाद के कारण चंबल के नौजवानो अपनी जान की परवाह ना करके धरती माता की रक्षा करते थे और 1 इंच पीछे नहीं हटते थे। लेकिन दिग्विजय सिंह फिर से कश्मीर में धारा 370 बहाल करना चाहते हैं, ऐसे लोगों को जय चंद ही कहा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से भीतरघातियों को दरकिनार करने का आह्वान किया और भाजपा को अधिक से अधिक वोट दिलाने की अपील की है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…