मुरैना, 05 अक्टूबर। जिले की विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उनके मार्गदर्शन को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को मुरैना जिले के जौरा विधानसभा के पहाड़गढ, कैलारस, मुरैना विधानसभा के मुरैना पूर्व, पश्चिम और दक्षिण एवं मुरैना ग्रामीण, मुंगावली मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सभी मंडलों पर आयोजित सम्मेलनों में प्रदेश के पीएचई मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व विधायक गजराज सिंह, सूबेदार रजोदा, शिवमंगल सिंह तोमर, रघुराज कंसाना मौजूद थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जिले में विकास का क्रम जो शुरू हुआ है, वह अब थमना नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।
विकास कोई नारा नहीं है विकास का भाव होना चाहिए- नरेन्द्र सिंह तोमर
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आने वाले समय में कोटा से श्योपुर, श्योपुर से मुरैना और मुरैना से इटावा, एक तरफ राजस्थान और एक तरफ उत्तर प्रदेश। इसको जोड़ने के लिए 404 कि.मी. का चंबल एक्सप्रेस वे बनाने जा रहे है। इस पर 8 हजार करोड़ रूपए खर्चा आयेगा। विकास का क्रम अब थमना नहीं चाहिए। विकास कोई नारा नहीं है, विकास का भाव होना चाहिए। देश भक्ति नारा नहीं है, हर व्यक्ति के अंदर देश भक्ति का जज्बा होना चाहिए। अगर यह जज्बा है तो सदमार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बना सकते है और अपने दायित्व को पूरा कर सकते है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है और यह कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल है। भाजपा जिन उद्देश्यों के लिए समर्पित है उन उद्देश्यों के लिए हम जिए और उसके लिए बलिदान भी करना पडे तो वो भी करे।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…