भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर उनसे भेंट की तथा कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर श्रीमती दुर्गाबाई का अभिवादन किया। श्रीमती दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती दुर्गाबाई से लोक कला विशेषकर गोंड चित्रकारी में हो रहे नवाचारों और प्रदेश में नई पीढ़ी के कलाकारों के प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन के संबंध में चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दुर्गाबाई को चित्रकला के लिए वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
पद्मश्री दुर्गाबाई व्याम हुईं भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया‑मुझे कल सूचना मिली कि पद्मश्री दुर्गा बाई व्याम मुझसे मिलना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वो सरकार के द्वारा रानी दुर्गावती जी की गौरवगाथा और सुशासन को ओर आगे बढ़ाने का जो काम किया जा रहा है,उससे बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से मोदी जी संपूर्ण जनजातीय वर्ग के साथ खड़े हैं। मोदी जी और भाजपा जनजातीय वर्ग के साथ है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केंद्र सरकार ने जिस सूदूर जनजाति क्षेत्र की महिला को पद्मश्री के लिए चयन किया था वो समाज को जोड़ने और सेवा के लिए आगे आना चाहती हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि संगठन पर्व के दूसरे चरण में अधिकतम सदस्यता दिवस के तहत आज पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गा बाई भाजपा परिवार में शामिल हो रही है। उनका स्वागत करने मैं स्वयं उनके निवास पर आया हूँ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ओर प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी के साथ हम सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा परिवार के विस्तार में लगे हुए है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 June'25 The Union Cabinet on Wednesday passed a resolution on…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…