दुनिया

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने अनगिनत इजरायलियों और कई अमेरिकी और फ्रांसीसी नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार एक मास मर्डरर (सामूहिक हत्यारे) से अपना हिसाब चुकता कर लिया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की अपनी यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि हसन नसरल्लाह की हत्या एक ऐतिहासिक मोड़ था। उन्होंने कहा कि नसरल्लाह की मौत इजरायल के टारगेट्स को हासिल करने के लिए एक जरूरी शर्त थी। पीएम ने यहां तक कह दिया की दुश्मन आपको मारने के लिए उठे इससे पहले आप उसे मार डालो।

नेतन्याहू ने कहा कि ये महत्वपूर्ण दिन हैं, हम उस स्थिति में हैं जिसे ऐतिहासिक मोड़ के रूप में देखा जाएगा। एक साल पहले, 7 अक्टूबर को, हमारे दुश्मनों ने हम पर हमला किया और सोचा कि इज़रायल का सफाया होने वाला है। एक साल बाद हमने एक के बाद एक झटके दिए और एक के बाद एक उपलब्धि हासिल की। हम जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने दुश्मनों पर हमला जारी रखने, अपने निवासियों को उनके घरों में वापस लाने और अपने सभी बंधकों को वापस लाने के लिए दृढ़ हैं। हम उन्हें एक पल के लिए भी नहीं भूलते। मेरे भाइयों और बहनों, प्रिय इज़राइल के नागरिकों, आज मैं आपको ज़ोर देकर कहता हूं कि फिर से हम साथ मिलकर लड़ेंगे। और ईश्वर की मदद से हम साथ मिलकर जीतेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर हमले करने के निर्देश दिए थे, क्योंकि हाल के दिनों में इजरायली रक्षा बलों द्वारा हिज्बुल्लाह पर किए जा रहे हमले पर्याप्त नहीं थे। नेतन्याहू ने आगे कहा कि नसरल्लाह ईरान की बुराई की धुरी का केंद्रीय इंजन था। उन्होंने कहा कि इजरायल अपने दुश्मनों पर हमला जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

24 mins ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

32 mins ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

37 mins ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

40 mins ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

47 mins ago

नसरल्लाह की मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव, रुसी पीएम पहुंचे ईरान

-इजराइल के खिलाफ कार्रवाई करने पर करेंगे चर्चा, ईरान के साथ रुस भी सक्रिय तेहरान।…

56 mins ago