Categories: दुनिया

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 66 लोगों की मौत हुई और 60 लोगों के घायल होने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने एक बयान में कहा कि 69 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान काठमांडू घाटी में हुआ है। यहां 34 लोगों की मौत हुई है। सुरक्षा बलों ने तीन हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है। सरकार ने घायलों को मुफ्त इलाज और इस तबाही में सिर से छत गंवा चुके लोगों के लिए जल्द पुनर्वास का काम शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि देश के कई हिस्सों में राजमार्ग और पुल भी नष्ट हो गए हैं। राजमार्गों को साफ करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

नेपाल पुलिस ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से देश के बाकी हिस्सों से काठमांडू से जोड़ने वाले राजमार्गों सहित करीब सभी राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। भूस्खलन की वजह से काठमांडू के सभी प्रवेश मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। नेपाल के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस बीच सभी राज्य सरकारों से रविवार से तीन दिन के लिए स्कूल बंद रखने और मंगलवार तक सभी विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध किया है।

नेपाल में इस साल मानसून में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। उफनती नदियों से काठमांडू के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। कई घर डूब गए हैं और लोगों को ऊपरी मंजिल पर जाना पड़ा है। चार लोगों को लेने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था। ये लोग अपने घर छोड़ने में असमर्थ थे। काठमांडू के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और इंटरनेट सेवा काफी समय तक बाधित रही।

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

24 mins ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

29 mins ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

37 mins ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

40 mins ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

48 mins ago

नसरल्लाह की मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव, रुसी पीएम पहुंचे ईरान

-इजराइल के खिलाफ कार्रवाई करने पर करेंगे चर्चा, ईरान के साथ रुस भी सक्रिय तेहरान।…

56 mins ago